Azamgarh News: आजमगढ़ मिठाई व्यवसायी पर चुनावी रंजिश में फायरिंग की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही पुलिस

Azamgarh News: Police engaged in solving the mystery of firing in Azamgarh sweet businessman
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ डराने के लिए जमीन पर फायरिंग से छटकी गोली पैर में लगी, कई कोण से हो रही जांच मिठाई व्यवसायी पर चुनावी रंजिश में फायरिंग की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही पुलिस, डराने के लिए जमीन पर फायरिंग से छटकी गोली पैर में लगी, कई कोण से हो रही जांच
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार स्थित एक मिठाई कारोबारी पर फायरिंग की गई। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है। एक बाइक सवार तीन बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। समोसा छानने वाले कड़ाही को सीने पर लगाकर मिठाई कारोबारी ने अपनी जान बचाई, पैर में गोली लगने से वह घायल है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीसीटीवी में हेलमेट लगाए नकाबपोश बदमाश डराने के लिए जमीन पर फायरिंग करते दिख रहे जिसमें गोली छटक कर पैर में लगी है। डायरेक्ट नहीं मारे हैं। चुनावी रंजिश को लेकर पूछताछ की गयी लेकिन अभी इस में कोई इस तरह की बात सामने नहीं आ रही। बहुत लोग प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हो सकता है और कोई बात हो। भेदौरा गांव निवासी 38 वर्षीय शिव आसरे यादव गोपालगंज बाजार में सचिन स्वीट हाउस नाम से मिठाई की दुकान चलाता है। वह पूर्व में गांव के प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है और इस बार भी चुनाव की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और शिव आसरे को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली चलते ही शिवआसरे सतर्क हो गया और पास रखी समोसा छानने की कड़ाही को उठाकर अपने सीने पर लगा लिया। बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग किया। जिससे उसके पैर में गोली लगी।

Trending News