संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता
आजमगढ़ : गांव में विकास कार्यों की जांच को लेकर जिला मुख्यालय से पहुंची जिला स्तरीय टीम के सम्मुख प्रधान व विपक्षी गुट में मारपीट हो गई जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरकच्छा गाँव का है। बताया जा रहा है कि यहां पर प्रधान वसीम अहमद है। आरोप था कि गांव में कई विकास कार्यो में गड़बड़ी की गई व मनरेगा में भी भुगतान को लेकर घोटाला हुआ है। जिसकी शिकायत सीडीओ के यहां की गई थी। सीडीओ के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीके सिंह के नेतृत्व में टीम आज जांच को पहुंची थी जांच गांव के ही इस्लामिया स्थित स्कूल पर जारी थी। दोनों पक्ष वहां पर खड़े थे इसी में किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हो गई जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष बदल गई। आरोप है कि प्रधान पक्ष पहले से ही हमला करने की तैयारी में था और मौका पाते ही मारपीट शुरू कर दी गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके से जान बचाकर भागे वहीं घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका मेडिकल मुआयना कराया गया मामले में कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।