आजमगढ़ न्यूज़: जीयनपुर क्षेत्र में बीडीसी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

IMG-20210211-WA0015
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ में जीयनपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े दिव्यांग निवर्तमान बीडीसी को गोलियों से भून दिया गया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जांच पड़ताल में जुट गया। एसपी के अनुसार आपसी रंजिश में हत्या का मामला है। आजमगढ़ जिले में पंचायत चुनाव की रंजिश में गुरुवार को एक और हत्या हो गई। दिन दहाड़े हुई हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जीयनपुर कोतवाली के अशरफपुर गांव निवासी 36 वर्षीय आलम पुत्र कुतुबुद्दीन निर्वतमान बीडीसी था। पैर से दिव्यांग भी था और तीन पहिया स्कूटी से चलता था। वह किसी कार्य से गुरुवार को सुबह घर से अपने स्कूटी से बनकट बाजार गया था। वहां से वह दोपहर लगभग दो बजे वापस घर आ रहा था। रास्ते में अशरफपुर गांव के ईंट भट्ठा के पास पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उसे तीन गोली लगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की खबर मिलते ही एसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आलम 4 भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में ही सोहराब की पुत्री से शादी हुई थी।

You may have missed