Azamgarh News: आजमगढ़ लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाने को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार 

Azamgarh News: Azamgarh iron man outlines programs to celebrate Sardar Ballabh Bhai Patel's birthday on 31 October as National Integration Day
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि विगत वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत प्रातः 8ः00 बजे से प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली निकाली जायेगी, प्रातः 9ः00 बजे लौह पुरूष सरदार पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन का संकलन किया जायेगा, प्रातः 10ः00 बजे राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक प्रदर्शनी लगायी जायेगी, दोपहर 12ः00 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरित किया जायेगा। अपरान्ह 1ः00 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण किया जायेगा। अपरान्ह 2ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तिगत एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। अपरान्ह 4ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा सायं 6ः00 बजे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर फिल्म शो-स्टेडियम परिसर में आयोजित किया जायेगा।

Trending News