आजमगढ़ न्यूज़ : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में 22 मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र व 5-5 हजार का चेक दिया गया

Azamgarh News: 22 meritorious girls honored in Beti Bachao Beti Padhao scheme
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता : आजमगढ़ के नेहरु हॉल सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं व 12वीं जिले की सर्वोच्च अंक से उत्तीर्ण छात्राओं को प्रशासन की तरफ से सम्मान पत्र व नकद पुरस्कार प्रत्येक को 5000 रू वितरित किया गया। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी व उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला सिपाहियों को भी प्रमाण पत्र दे सम्मानित किया गया।

Azamgarh News: 22 meritorious girls honored in Beti Bachao Beti Padhao scheme

वहीं एक अन्य टॉपर बेटी का भी विशेष तौर पर सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ आनंद प्रकाश शुक्ला ने योजना के बारे में जानकारी दी। सम्मानित किये जाने वाली छात्राओं में हाई स्कूल उत्तीर्ण पूजा गुप्ता, निकिता पटेल, सोनम यादव, दिव्या पाण्डेय, अंशिका यादव, अंतिमा यादव, प्रीति यादव, नाबा कौसर, अनुराधा, प्रीती यादव, सलोनी यादव, कुल 11 छात्राओं एवं इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शिखा यादव, हर्षिता यादव, आस्था यादव, स्नेहा यादव, शिवांगी प्रजापति, आकांक्षा पटेल, अनुष्का यादव, आर्या यादव, कलश यादव एवं शिवानी गोंड, कुल 10 छात्राओं को 5-5 हजार रू0 नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र दिया।

You may have missed