औटा चुनाव में 42 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

IMG_20231219_103238
Share News

आगरा । डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) चुनाव को हुए नामांकन, सात मुख्य पदों के साथ फुपुक्टा प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन

औटा चुनाव में 42 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

अध्यक्ष डॉ. अनुराधा गुप्ता बीडी जैन कन्या महाविद्यालय आगरा, डॉ. अमर धारीवाल केआरपीजी कॉलेज मथुरा, प्रो.

IMG 20231219 103313 1

अवधेश कुमार जौहरी आगरा कॉलेज, डॉ. दिगप्रताप सिंह नारायण कॉलेज शिकोहाबाद, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह आगरा कॉलेज, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कॉलेज

IMG 20231219 103224

उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग पालीवाल आगरा कॉलेज, डॉ. कुलदीप सिंह नारायण कॉलेज, डॉ. प्रवीन त्यागी सेंट जोंस कॉलेज, डॉ. संजीव मोहन शर्मा एसआरके पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, निर्मला सिंह ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज टूंडला, डॉ. पूनम तिवारी आरबीएस

IMG 20231219 103254

महामंत्री डॉ. चंद्रवीर सिंह आगरा कॉलेज, डॉ. निशांत चौहान आरबीएस कॉलेज, डॉ. विक्रम सिंह आगरा कॉलेज, डॉ. संजय कुमार मिश्रा आरबीएस

संयुक्त सचिव डॉ. अमित चौधरी आगरा कॉलेज, डॉ. मनोज पांडेय आरबीएस कॉलेज, डॉ. संतोष कुमार एसआरके पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, प्रो. अनुपम सक्सेना बैकुंठी देवी कन्या कॉलेज, डॉ. निधि शर्मा आगरा कॉलेज

कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश आरबीएस, डॉ. पीके दीक्षित आगरा कॉलेज

फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ. रनवीर सिंह नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव, प्रो. शम्स आलम भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह, प्रो. सुनील बाबू चौधरी बीवीआरआई बिचपुरी, डॉ. एसपी सिंह आरबीएस

IMG 20231219 104952

कार्यकारिणी सदस्य अमिता वर्मा, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. दिग्विजय नाथ राय, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. मित्रपाल सिंह, डॉ. राग प्रवेश यादव, डॉ. विजय नरायन सिंह, डॉ. शिति कण्ठ दुबे, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शैलेन्द्र चौहान, संजय कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. एसपी मौर्य, हवा सिंह।

IMG 20231219 105010

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के चुनाव में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। सात मुख्य पदों के साथ-साथ फुपुक्टा प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए शिक्षकों ने नामांकन किए। बीवीआरआई, बिचपुरी में 42 शिक्षकों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किए। औटा की मतदान प्रक्रिया 21 दिसंबर को होगी।

पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव अध्यक्ष एक पद, महामंत्री एक पद, उपाध्यक्ष तीन पद, एक पद महिला के लिए, संयुक्त सचिव दो पद, एक पद महिला के लिए, कोषाध्यक्ष एक पद, फुपुक्टा प्रतिनिधि दो पद, कार्यकारिणी सदस्य 10 पद के लिए होगा। नामांकन के बाद मंगलवार को नाम वापसी होगी। चुनाव प्रक्रिया 21 दिसंबर को होगी। मतदान के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव प्रक्रिया बीवीआआई, बिचपुरी में होगी। प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी डॉ. सीमा भदौरिया, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. विपन अग्रवाल रहे।

वोटर न बनाए जाने पर विवाद

नामांकन प्रक्रिया के दौरान एमजी पीजी कॉलेज और आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने विरोध कर दिया। सूची में शामिल ना किए जाने पर शिक्षकों और प्रत्याशियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आगरा कॉलेज के डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि दोनों कॉलेजों के स्टॉफ क्लब विवाद के कारण के सदस्यता शुल्क जमा नहीं हो सकी थी। इसमें आगरा कॉलेज के लगभग 70 और एमजी पीजी कॉलेज के नौ शिक्षक शामिल थे। हंगामे को देखते हुए शिकायत निवारण प्रकोष्ठन की बैठक हुई। प्रकोष्ठ ने प्राचार्य की संस्तुति पर प्रत्येक शिक्षक का सदस्यता शुल्क जमा कराने का निर्णय लिया।

चार जनपदों की लड़ाई, लगा रहे जोर

औटा के निर्वाचन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के एडेड कॉलेजों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। अलीगढ़ में राज्य विवि बनने के बाद से वहां का अलग संगठन गठित हो गया है। इस बार 27 कॉलेजों के शिक्षक अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इन कॉलेजों में एक हजार से अधिक शिक्षक मतदाता है। चुनाव में इस बार सबसे अधिक मतदाता आगरा कॉलेज के हैं। कॉलेज में 170 से अधिक शिक्षक चुनाव में मतदान करेंगे। पिछले चुनाव में आगरा और अलीगढ़ मंडल के 39 कॉलेजों के 1237 शिक्षकों ने कार्यकारिणी का चुनाव किया था।

Trending News