Bihar News : एपीजे किरण ज्योति आई केयर का शुभ उद्घाटन, 60 मरीजों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच

IMG-20260910-WA0036
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। एपीजे किरण ज्योति आई केयर का शुभ उद्घाटन राजापाकर में शनिचर हाट के समीप किया गया। इसका उद्घाटन राजापाकर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, भलुई पंचायत के मुखिया उपेंद्र राय एवं नेत्र चिकित्सक प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

IMG 20260910 WA0036 scaled

उद्घाटन के अवसर पर आयोजित शिविर में कुल 60 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।

आई केयर सेंटर के संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सितंबर तक मरीजों को निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा तथा जांच के बाद उनका निःशुल्क ऑपरेशन छपरा सेंटर पर कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कुमार, राजू कुमार, बिपिन कुमार, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ऋतिक रौशन, अरविंद कुमार, विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Trending News