Ambedkernager News: सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया।

Ambedkernager News: Socialist Party President and former Chief Minister Akhilesh Yadav was given a grand welcome.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के आजमगढ़ रोड़ पर स्थित राम अवध स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसदहाँ शुक्ल बाजार के पास नेशनल हाइवे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय राम मूर्ति वर्मा के नेतृत्व में पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया |आपको बतादें कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी को आजमगढ़ जाना था जिसकी सूचना पाते ही हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता राम अवध स्मारक पीजी कालेज कसदहाँ शुक्लबाजार के सामने हाइवे पर पहुँच गये और जब पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव का आगमन हुआ तो उत्साहित व पलक पावडे़ बिछाये कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ माननीय पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया|इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी श्रीमती संगीता कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अभिषेक सिंह,जिला उपाध्यक्ष हरीराम मौर्य,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव,सपा नेता जंगबहादुर यादव, सपा नेता रामचन्द्र वर्मा,राहुलदत्त यशवर्धन,अजय गौतम,रामप्यारे निषाद,रवींद्र यादव,रहमुल्ला खान,कृष्ण कुमार पाण्डेय,राममूरत गौतम,प्रेम सागर प्रजापति,संजीव यादव,कन्तराज चौरसिया,आशु सिंह,मुन्ना टाइगर,राजू गौतम,सौरभ सिंह,श्री गोबिंद,अजीत कुमार इंडियन,बाकेलाल गौतम,दीपक यादव,रोशनलाल गौतम,सन्तराज,गुड्डू यादव,दयाराम गौतम,भीमराव अम्बेश,धर्मेन्द गौतम,कुन्दन गौतम,विन्देश्वरी यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

You may have missed