Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: कम्हरिया घाट पर निर्माणाधीन घाघरा पुल का सीएम योगी द्वारा स्थलीय निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 9 December 2020
Ambedkernager News: On-site inspection of the Ghaghra bridge under construction on Kamharia Ghat by CM Yogi
Share News
       

संवाददाता- लालचन्द

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कल 10 दिसम्बर को 01:15 बजे दिन में जनपद-अम्बेडकरनगर,तहसील-आलापुर के विकास खण्ड-जहांगीरगंज में कम्हरिया घाट पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन घाघरा पुल का स्थलीय निरीक्षण प्रस्तावित हो जाने से जनपद-अम्बेडकरनगर के साथ-साथ जनपद-गोरखपुर, सन्तकबीरनगर व आजमगढ़ सहित आस-पास के अन्य जनपद के लोगों के बीच उम्मीद व खुशी की लहर दौड़ रही है।क्योंकि कम्हरिया घाट के पीपे का अस्थायी पुल जो मौके पर बन्द चल रहा है जिसके कारण कम्हरिया घाट व बेलघाट के मध्य आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।नाव के सहारे कुछ हद तक आवागमन संचालित करने वाले नाविक आज-कल के घने कोहरे में मुख्य रास्ते से भटकने के लिए विवश हो जा रहे हैं।इस लिए ये लोग भी अपनी-अपनी नाव पूरी तरह से मौसम साफ होने तक चलाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।विवश होकर राहगीरों को घाट पर आने के बाद बिरहर घाट के पुल का सहारा लेकर लगभग 25 से 30 किलोमीटर की अधिक दूरी के साथ आना-जाना पड़ रहा है।निर्माणाधीन पुल पर काम करने वाले मजदूरों व आस-पास के लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि कम्हरिया घाट की तरफ निर्माणाधीन हो रहे पुल की अपेक्षा नदी उस पार पुल निर्माण का कार्य तीब्र गति से हो रहा है।गोरखपुर-अम्बेडकरनगर को जोड़ने वाला यह पुल निकट भविष्य में चालू हो जाने से आवागमन व विकास के साथ-साथ सम्बन्धित लोगों को विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।इस प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रख कर सम्बन्धित जनपदों का प्रशासन सक्रिय व सतर्क हो गया है।

Post navigation

Previous: Meerut News: सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Pratapgarh News:  नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रोजगार से जुड़े अभ्यर्थी सरकार रोजगार के लिए संकल्परत – सांसद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.