Ambedkar Nagar : जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा के द्वारा राशन सामग्री वितरित किया गया

Ambedkar Nagar News
Share News

संवाददाता-पंकज कुमार आलापुर । अंबेडकरनगर शुक्रवार को जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने जिले के आलापुर तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हारिया व आराजी देवारा गांव के जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित किया।

Ambedkar Nagar News

इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।बता दें कि तहसील क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित उक्त गांव में बाढ़ के चलते ग्रामीणों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। बाढ़ का आलम यह है कि नदी का पानी घरों में घुस गया है। शुक्रवार को जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव सहित थाना अध्यक्ष राम लखन पटेल सहित कई अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को चिन्हित कर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।बाढ़ से निपटने का पूरा प्रबंध किया गया है। किसी भी नागरिक को बाढ़ से समस्या नहीं होने पाएगी।

Trending News