Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः विश्वास फलदायकम अपने समरथ गुरु पर विश्वास करोगे तो फल मिलेगा

जनवाद टाइम्स 17 October 2021
IMG-20211017-WA0016
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर
आगामी खराब समय से बचाने के लिए उपाय बता कर गुरु के सामर्थ्य पर सब तरह से विश्वाश दिलाने वाले, प्रेम-भक्ति को दृढ बनाने वाले इस समय के पूरे सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 12 अक्टूबर 2021 को जयपुर आश्रम में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर प्रसारित संदेश में बताया कि पहले बहुत सुखी जीवन था। लोग कहते थे स्वर्ग जैसा है गृहस्थ जीवन और अब नरक जैसा हो रहा है। घर छोड़ कर भग रहे है, मार-काट, खून-खराबा, मुकदमेबाजी हो रही है। यह परेशानियों का घर हो गया। यह सुख-शांति का घर अब नहीं रह गया। प्रेमियों। गुरु महाराज जब शरीर में थे तब भी और अब भी आपकी कर रहे हैं मदद। हमेशा गुरु को मस्तक पर सवार रक्खो।प्रेमियों।आपका नामदानियों का रास्ता अलग है। आपका परमार्थी रास्ता है। परमार्थ को अपनाओ। गुरु जो सक्षम है, उनको हमेशा सामने रखो। गुरु महाराज देखो प्रेमियों। जब गुरु महाराज शरीर मे ठें तब भी और अब जाने के बाद भी आपकी मदद कर रहे हैं।

IMG 20211017 WA0016

उस समय आपके दिखने, अनुभव में आता था लेकिन अब आप अगर अंतर में याद रखोगे, गुरु को मस्तक पर सवार रखोगे, गुरु के बताए रास्ते पर चलोगे तो आज भी आपको अनुभव होगा और पहले से ज्यादा अनुभव होगा। विश्वास फलदायकम -विश्वास फलदाई होता है। विश्वास नहीं हुआ तो कोई चीज फलदाई नहीं होती।तो आप लोग बराबर सुमिरन, ध्यान, भजन में लगे रहो और विश्वास करो की अगर दुनियादारों को तीसरे दिन भोजन मिलेगा तो आपको दूसरे दिन ही भोजन जरूर मिल जाएगा। उनको एक टाइम मिलेगा तो आपको दोनों टाइम मिलेगा लेकिन जब विश्वास हो जाएगा तब। विश्वास फलदायकम। विश्वास ही फलदाई होता है। विश्वास अगर नहीं हुआ तो फिर समझो कि कोई भी चीज हो, फलदाई नहीं होती। तो एक बार तो विश्वास करना ही पड़ता है। विश्वास करो।
इस संसार मे जितना ही फैलाव करोगे, उतना ही फंसोगे।

 

IMG 20211017 WA0016ज्यादा फैलाव कम करो। फैलाव में फंस जाते हो। भोग क्यों बनाया? भोगने के लिए बनाया, सृष्टि को चलाने के लिए बनाया। और आप भी गृहस्थ आश्रम में रहते हो, सृष्टि चलाना है, एक-दूसरे का लेना-देना जो बीवी, बच्चों, पति, पत्नी, रिश्तेदारों का, जो यह सब रिश्ता जोड़ दिया गया, हित-मित्रों का, वह भी आपको अदा करना है और रहना इसी में है। तो सब काम करो लेकिन इसमें फंसो नहीं। फंस जाओगे तो फिर उसी में उलझ जाओगे, फिर निकल पाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। सुमिरन, ध्यान, भजन नियम से बराबर रोज करते रहो।और बाकी जो समय है यानी भजन, सुमिरन, ध्यान का उसमें समय आप निकाला करो। देखो जैसे कोई मुकदमा आ जाता है, व्यापार का काम, नौकरी में दौरा बन जाता है और घर में काम हो तब भी घर के काम को छोड़कर जाते हो। ऐसे ही आप समय निकाल लिया करो। इतनी देर हमको ध्यान, भजन, सुमिरन करना ही करना है। नहीं बैठोगे तो फिर यह मन नहीं बैठने देगा। 2 दिन, 4 दिन नहीं बैठोगे तो बैठने नहीं देगा। बैठने लगोगे तो फिर मन मानेगा। ट्रेन-बस में भी जा रहे है तो वहां भी मन कहेगा, चलो खाली बैठे हो, शांत वातावरण है तो आंख बंद कर लो, ध्यान लगा लो। मन की आदत बन जाती हैं। शरीर से आदत बना देता है। चाहे अच्छे काम की हो या बुरे की।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः विश्वास फलदायकम अपने समरथ गुरु पर विश्वास करोगे तो फल मिलेगा इसलिए अच्छे काम की आदत डालो। अच्छाई को ही ग्रहण करो।
प्रेमियों! बुरे लोग जब अपनी बुराई जल्दी नहीं छोड़ते तो आप अच्छाई मत छोड़ो, पकड़ो रहो।
देखो बुरे लोगों को समझाते रहो लेकिन वह बुराई अपनी जल्दी नहीं छोड़ते हैं तो आप अपनी अच्छाई क्यों छोड़ देते हो? इसलिए अच्छाई को पकड़े रहो। अच्छी चीज तो हमेशा अच्छी है। सत्य तो हमेशा सत्य है। असली चीज को आप लेकर कहीं भी जाओ, सोना, रुपया, चांदी तो वह हमेशा आपके लिए लाभकारी होगा। नकली चीज लेकर चले जाओ तो भूखे मर जाओगे, एक रोटी भी कोई नहीं देगा। प्रेमियों! असल को पकड़ो। यह सब नकली है। यह दुनिया, दुनिया की चीज, यह सब क्या है? सपना है। सपना असली नहीं होता है। केवल थोड़े समय के लिए है। परिवर्तनशील संसार है इसलिए असल को पकड़ो।

Post navigation

Previous: संम्भल न्यूज : मूसलाधार बारिश से किसानों को भारी नुकसान
Next: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरि किशोर तिवारी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.