Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजआंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त हमेशा बन्द रहता है केन्द्र पर ताला‌

जनवाद टाइम्स 25 July 2024
Ambedkar Nagar News Villagers suffer due to the arbitrariness of Anganwadi worker, the center is always closed.
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले के विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अकथरा नरायनपुर में नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा देवी की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त है दर्जनों शिकायतों के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री खुलेआम आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लगाकर गायब रहती है जिसकी बानगी आज जांच करने पहुंचे बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्यसेविका को मिली ।Ambedkar Nagar News Villagers suffer due to the arbitrariness of Anganwadi worker, the center is always closed.

बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका को बराबर ग्राम पंचायत अकथरा नरायनपुर से प्राप्त हो रही थी जिसकी भौतिक जांच करने जब सीडीपीओ विनोद कुमार गांव में पहुंचे तो आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला बंद मिला कंपोजिट विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में जब अध्यापकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अक्सर केन्द्र बन्द रहता है और आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका नहीं आती है और न ही यहां किसी बच्चों को पढ़ाया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र पर कितने बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार मिलता है जब इस बात को उठाया गया तो दर्जन भर शिकायत करने वालों के साथ तमाम अन्य ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा देवी गांव में सभी गर्भवती महिलाओं एवं नौनिहालों के आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेती हैं लेकिन किसी को पोषण आहार वितरित नहीं करती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कोई पोषण आहार न मिलने की शिकायत कर दिया तो दबंग आंगनबाड़ी कार्यकत्री खुलेआम लोगों को गालियां देते हुए एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देती है गांव के ही दो युवकों ने पोषण आहार न मिलने की शिकायत किया था जिनके ऊपर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा देवी ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया ।

Ambedkar Nagar News Villagers suffer due to the arbitrariness of Anganwadi worker, the center is always closed.

मनगढ़ंत कहानी बनाकर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने पर गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का हक डकारने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ग्रामीण सुग्रीम, रामकेश मौर्य, राहुल, शिवकुमार, रामआशीष, सर्वेश, संदीप, अभिषेक सिंह, कुलदीप, विशाल, इश्रावती, सोना देवी, सुभावती, मुनरा देवी, किस्मत्ती, सुशीला, सुभागी, ऊषा देवी, अनरसा, उर्मिला, किस्मत्ती निषाद आदि लोगों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर आंगनबाड़ी केंद्र बन्द रहने, नौनिहाल बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सारे कागजात जमा करने पर भी पोषण आहार न मिलने की शिकायत दर्ज कराई । बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए समस्या का निस्तारण करने का भरोसा देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज नवागत जहांगीरगंज खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने संभाला कार्यभार
Next: Agra News: वीरांगना फूलन देवी की शहादत को किया गया नमन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.