Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज ग्राम चौपाल में जनता की सुनी गई समस्या समाधान का मिला आश्वासन खण्ड़ विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा

जनवाद टाइम्स 21 October 2023
Ambedkar Nagar News Village Chaupal listened to the public and got assurance of solving the problem. Block Development Officer Anil Kumar Kushwaha
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत जगदीशपुर कादीपुर कोहडाभट्ट में पंचायत भवन परिसर में गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई गई।

IMG 20231020 WA0232ग्राम प्रधान मीरा यादव की अध्यक्षता में गांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। गांवों के विकास को गति देने के लिए गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने बताया कि सरकार की तरफ से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी चौपाल में दी जा रही है उसका लाभ ग्रामीणों को उठाना चाहिए जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह लोग प्रधान,सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर से मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवा लें । सहायक खण्ड विकास अधिकारी योगेन्द्र नाथ सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से कहा की आसपास के गडडा में गंदा पानी इकट्ठा न होने देगन्दे पानी में कीड़े मकोड़े मच्छर की उत्पत्ति होती है जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं डेंगू, मलेरिया, डायरिया गंदे पानी से ही होती है। समय समय पर दवा का छिड़काव करें और गंदा पानी इकट्ठा न होने दे और साफ सफाई पर ध्यान दें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एडीओ पंचायत योगेंद्र नाथ सिंह ने लोगों को बताया कि शौचालय का प्रयोग करें और बाहर शौच को न जाएं । पशु डॉक्टर रवींद्र चक्रवर्ती ने पशुओं की बीमारियों एवं उनके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया ।

Ambedkar Nagar News Village Chaupal listened to the public and got assurance of solving the problem. Block Development Officer Anil Kumar Kushwaha सहायक समाज कल्याण अधिकारी चंद्रभूषण ने उपस्थित ग्राम वासियों को पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ, विकलांग पेंशन,शादी अनुदान, आदि समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दिए।इस मौके पर एडीओ पंचायत योगेंद्र नाथ सिंह,रोजगार सेवक सुदामा यादव, शिवकुमार शर्मा,संजय शर्मा ,कृषि प्रभारी संजीव कुमार, पंचायत सहायक अंजली यादव ग्राम प्रधान मीरा यादव प्रतिनिधि अमरजीत यादव सचिव प्रियंका श्रीवास्तव , कमलेश निषाद, सहित ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे ।

Post navigation

Previous: Bihar News गाजा पर इजरायली बर्बरीयत और अस्पतालों, स्कूलों पर बम मारकर जनसंहार करने के खिलाफ भाकपा माले, इंसाफ़ मंच आरवाईए ने किया प्रतिरोध मार्च
Next: Prayaagraj News :मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संपन्न हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला, मण्डलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.