अम्बेडकर नगर न्यूज सरयू नदी में स्नान करते समय डूबे दो बहन भाई का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने शव को कर लिया बरामद

Ambedkar Nagar News: The bodies of two siblings who drowned while bathing in the Saryu river were recovered by the SDRF team on the third day
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र बच्चे को बचाने की जद्दोजहद में सरयू नदी में डूबी दोनों बहनों का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह बरामद कर लिया जबकि बच्चे का शव कल देर शाम बरामद किया गया था।

Ambedkar Nagar News: The bodies of two siblings who drowned while bathing in the Saryu river were recovered by the SDRF team on the third dayराजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चाण्डीपुर में स्थित सरयू नदी में बीती 6 तारीख को दोपहर में नदी में स्नान करते समय डूबने की हुई घटना में 13 वर्षीय धोनी निवासी चौतरा गोरखपुर,18 वर्षीय रेशम तथा 20 वर्षीय शीलू निवासी नरवापीतांबरपुर शामिल थे। मृतक रेशम और शीलू दोनों सगी बहनें हैं दोनो मृतक धोनी की मौसी हैं। बताया जाता है कि अपनी मांँ के साथ नरवा पीताम्बर पुर ननिहाल आया धोनी सभी के साथ गुरुवार को उक्त सरयू नदी में स्नान करने के लिए पहुंँचा था।स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण धोनी नदी की गहराई में चले जाने से डूबने लगा इसे देखकर बचाव की जद्दोजहद में जुटी रेशम और शीलू खुद अपने को भी संभाल नहीं पाई और नदी में डूब गयी।धोनी की मांँ के गुहार पर मौके पर पहुंँचे लोगों ने बचाव के तमाम प्रयास करने के साथ मामले की सूचना पुलिस को दिया थोड़ी देर बाद ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के अलावा उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज क्षेत्राधिकार आलापुर राम बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंँच गए। नदी में डूबे तीनो को स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों की मदद लेकर देर शाम तक तलाश कराया गया लेकिन तीनों मे से एक का भी पता नहीं लग सका। दूसरे दिन एसडीआरएफ की तीन टीमों एवं गोताखोरों ने पूरा नदी में डूबे तीनों बच्चों के शव को ढूंढते रहे परन्तु देर शाम सिर्फ धोनी का शव बरामद किया गया।

Ambedkar Nagar News: The bodies of two siblings who drowned while bathing in the Saryu river were recovered by the SDRF team on the third dayएसडीआरएफ की तीन टीमों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आज तीसरे दिन भी नदी में डूबे बच्चो के शव को बरामद करने के लिए सुबह से नदी में उतर गए और कुछ घंटों में ही दोनों बहनों रेशम मिश्रा और शीलू मिश्रा का शव बरामद कर लिया साथ ही एक लड़की का शव और बरामद किया गया जो बीते 5तारीख को कम्हारिया घाट पर रील बनाते हुए गहरे पानी में गिरकर डूब गई थी। सभी शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Trending News