Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है सत्यवर्धन पांडे/त्रिवेणी राम

जनवाद टाइम्स 4 January 2024
अम्बेडकर नगर न्यूज : जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है सत्यवर्धन पांडे/त्रिवेणी राम
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम मे देवरिया बुजुर्ग एवं देवरिया लाला में ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका श्रीवास्तव एवं ग्राम प्रधान दिलीप चौरसिया व ग्राम प्रधान कन्हैयालाल स्वर्णकार की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किया गया।IMG 20240104 WA0259

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणी राम एवं सत्यवर्धन पांडेय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं गरीबों और पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़कर उनके घर तक पहुंचाने की जानकारी दी । ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग में मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि जरूरतमंदो को योजनाओं का लाभ मिले सरकार की यही मंशा है। वहीं देवरिया पंडित में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा सभी ग्राम पंचायतों में पहुंचकर गरीबों मजदूरों की आवाज सुन रही है जो सरकार का एक अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्रनाथ सिंह व ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका श्रीवास्तव ने किया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता कृष्णभगवान मिश्र, प्रकाशचन्द्रशुक्ल, मुकर्रम खान एवं सहायक श्रम आयुक्त राजबहादुर यादव मौजूद रहे।IMG 20240104 WA0258

इस मौके पर कृषि विभाग से डा कमलेश कुमार निषाद,मनोज कुमार सिंह,अरूण कुमार गुप्ता, समाज कल्याण विभाग से सहायक विकास अधिकारी चंद्रभूषण राव, सिंचाई विभाग से अवर अभियंता लघु सिंचाई एसएफ अशरफ, उद्योग सेवा एवं व्यवसाय विभाग से पीडी राय, कोटेदार वासुदेव, मुख्य सेविका कर्मावती देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा श्रीवास्तव, भामा पांडेय,उमा देवी, शारदा पाण्डे, वन्दना तिवारी,विजय लक्ष्मी, आशा सुमित्रा, कंचनलता, अनुराधा, रीना आदि मौजूद रहे। ।कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। तथा ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीणों को पीएम किसान सम्मान निधि,आवास, शौचालय, पेंशन योजना,आदि उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र व बच्चों को निपुण प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है सत्यवर्धन पांडे/त्रिवेणी राम

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शिखा पत्नी गुलाबचंद, लक्ष्मी पत्नी जितेन्द्र कुमार, प्रियंका पत्नी राकेश कुमार, की गोद भराई एवं मुस्कान पुत्री ललित, मो ताबीस पुत्र सहवान को अन्नप्रासन कराया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अभय सिंह मोनू, मुकर्रम खान, वीरेन्द्र यादव,केयर टेकर संगीता देवी,प्रधानाध्यापक पुष्पलता सिंह, डा रामशकाल, मो अकरम, मुख्य सेविका कर्मावती देवी, पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट गुलाबचंद सोनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणो को दी गई जानकारी
Next: Bihar News तीन लुटेरे तमंचा के साथ गिरफ्तार, कई लूट कांडों का हुआ उद्वेदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.