Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणो को दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 3 January 2024
अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणो को दी गई जानकारी
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर‌ जिले के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीबों और पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं को उनके घर तक पहुंचाना और उसकी जानकारी देना है ।IMG 20240103 WA0316

उक्त बातें ग्राम पंचायत भभौरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कही। सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन ग्राम प्रधान सीमा देवी की अध्यक्षता एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्रनाथ सिंह व ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका श्रीवास्तव के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। इस मौके पर कृषि विभाग से मनोज कुमार सिंह,अरूण कुमार गुप्ता, समाज कल्याण विभाग से सहायक विकास अधिकारी चंद्रभूषण राव, सिंचाई विभाग से अवर अभियंता लघु सिंचाई एसएफ अशरफ, उद्योग सेवा एवं व्यवसाय विभाग से पीडी राय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्रनाथ सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका श्रीवास्तव, कोटेदार सरिता मौर्या, मुख्य सेविका कर्मावती देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन पांडेय, प्रमिला, सहायिका सुधा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत में भव्य आयोजन के लिए मुख्य अतिथि एवं खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आप लोग बधाई के पात्र हैं।कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीणों को पीएम किसान सम्मान निधि,आवास, शौचालय, पेंशन योजना आदि उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ।

अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणो को दी गई जानकारीइस मौके पर मुख्य अतिथि एवं खंडविकास अधिकारी ने खुशबू पत्नी मिथुन, गार्गी पत्नी निर्भय पांडेय की गोद भराई एवं देविका पुत्री राजकुमार को अन्नप्रासन कराया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि डा,संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुकर्रम खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघव तिवारी, अध्यक्ष युवा मोर्चा राजा बाबू गुप्ता, केयर टेकर सुमन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News 26 जनवरी को बेतिया में निकलेगा किसानों का ट्रेक्टर मार्च प्रभुराज
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है सत्यवर्धन पांडे/त्रिवेणी राम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.