अम्बेडकर नगर न्यूज : बुजुर्ग पति पत्नी की गला रेतकर हत्या क्षेत्र में सनसनी 

अम्बेडकर नगर न्यूज : बुजुर्ग पति पत्नी की गला रेतकर हत्या क्षेत्र में सनसनी 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र मे मामला हंसवर थानाक्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव का है ।जहां बलदेव वर्मा उम्र 70 वर्ष व उनकी पत्नी विद्या देवी अकेले ही घर पर रहते थे ।उनका एकमात्र इकलौता लड़का अपनी पत्नी के साथ बाहर रहते है।

IMG 20221224 WA0086

आपको बता दें कि उनकी देवरानी ने सुबह 10:00 बजे जब जाकर देखा तो पति पत्नी मृत पड़े हुए थे घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।इस दोहरे हत्याकांड से आस-पास के गांव में भी सनसनी फैल गई है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चर्चा है घटना देर रात की है फिलहाल मौके पर हंसवर थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ-साथ पुलिस कप्तान अजीत कुमार सिन्हा एडिशनल संजय राय सीओ संतोष कुमार कोतवाल टांडा थाना अध्यक्ष मौके पर मौजूद हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज : बुजुर्ग पति पत्नी की गला रेतकर हत्या क्षेत्र में सनसनी पुलिस कप्तान अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस घटना के बारे में चोरी की घटना से जोड़कर बताया जा रहा है उनका कहना है ।संभवत दंपत्ति के द्वारा विरोध करने पर उनकी चोरों द्वारा हत्या कर दी गई। और आगे घटना की वैज्ञानिक और अन्य तरीके से जांच कराई जा रही है और जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

You may have missed