अम्बेडकर नगर न्यूज नारी मिशन शक्ति के तहत देवरिया बाजार में पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

अम्बेडकर नगर न्यूज नारी मिशन शक्ति के तहत देवरिया बाजार में पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर बेंचू सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय देवरिया बाजार में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध में जागरूक करने के लिए ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित एवं चितबहाल आर्दश बालिका इण्टर कालेज पूरनपुर
के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर नारी शक्ति को सफल बनाने में लोगों को प्रोत्साहित किया । आपको बता दें कि देवारिया बाजार राम लीला मंच से दोनों विद्यालय की बालिकाओं ने नारी शक्ति मिशन से संबंधित कईरंगारंग कार्यक्रम पेश किया ।IMG 20231021 WA0228

थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव एवं पुलिस बल की उपस्थित में देवारिया बाजार राम लीला मंच पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें साइबर जागरूकता, महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे अपराध से बचाव में जागरूक किया गया । अभियन में चितबहाल आर्दश बालिका इण्टर कालेज पूरनपुर व ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवारिया पंडित के छात्राओ ने साइबर अपराध एवं उससे बचाव के तरीकों को बताया गया । प्रधानाचार्य सुषमा सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं में सम्मान एवं स्वावलम्बन आवश्यक है। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओंका निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं के लिए संचालित विभिन्र कल्याणकारी योजनाओं, महिलाहेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों कीजानकारी जा रहीहै ।अम्बेडकर नगर न्यूज नारी मिशन शक्ति के तहत देवरिया बाजार में पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

मिशनशक्ति के विशेष अभियान में शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है ।विद्यालयों मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण मे नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु् महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से समस्त छत्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कर बालिकाओं की सुरक्षा, में उपयोगी हेल्यलाइन नम्बरो 112 , 1090-वीमेन पैवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन 108,1076 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर महिला कल्याण से संबंधित विभित्न योजनाओंके बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किय गया।

अम्बेडकर नगर न्यूज नारी मिशन शक्ति के तहत देवरिया बाजार में पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूकइस मौके पर थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार प्रजापति हेड कांस्टेबल रामजीत यादव कांस्टेबल रबीन्द्र चौहान महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, कबिता कुमारी,उषा कुशवाहा, पूजा, राखी गौतम आदि लोगो के साथ दोनों विद्यालयों के अध्यापक व अध्यापिकाएं आदि मौजूद रहे।

Trending News