अम्बेडकर नगर न्यूज-पी०एच०डी० गर्ल्स इण्टर कालेज इसौरी नसीरपुर अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ग्राम सभा इसौरी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Ambedkar Nagar News-PhD Girls Inter College Isauri Nasirpur organised a grand annual function in village Isauri of development block Ramnagar of assembly constituency Alappur in Ambedkar Nagar district
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

जनपद- अम्बेडकर नगर के नसीरपुर में स्थित पी०एच०डी०गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के लोकप्रिय विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी का प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने अपने सहयोगी साथियों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

Ambedkar Nagar News-PhD Girls Inter College Isauri Nasirpur organised a grand annual function in village Isauri of development block Ramnagar of assembly constituency Alappur in Ambedkar Nagar district कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने कहा कि बगैर शिक्षा के कोई भी इंसान आगे नहीं बढ़ सकता। शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास होता है। बगैर शिक्षा के कोई भी इंसान ऊंचाई के बुलंदियों को नहीं छू सकता है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध जो पियेगा वही दहाडे़गा। इस लिए सर्व समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है शिक्षा रूपी ताकत जिसके पास रहेगी वही आगे बढ़ेगा। विधायक त्रिभुवन दत्त ने प्रबंधक राम बेलास यादव को भरोसा दिलाया कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक त्रिभुवन दत्त ने मण्डल क्षेत्र विकास निधि से निर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया तथा छात्र/छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया। संचालन राधेश्याम गौतम ने किया।

Ambedkar Nagar News-PhD Girls Inter College Isauri Nasirpur organised a grand annual function in village Isauri of development block Ramnagar of assembly constituency Alappur in Ambedkar Nagar district

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विकास यादव,सदस्य जिला पंचायत अजीत यादव,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,देवमणि यादव,गुरुदेव गौतम,सत्यदेव यादव,जयराम सिंह,संजय गौतम,रामजीत यादव,रामनाथ गौतम,बाबूलाल चौरसिया,राममूरत गौतम,साधु यादव,जियालाल यादव,रविंद्र यादव,बलवंत यादव,सुनील गौड़,ज्ञानचंद यादव,इंद्रजीत यादव,बृजेश यादव,शांति यादव,शशिकला यादव,बिंदेश्वरी यादव,रिंकू पांडे,देवमणि यादव,संजय गौतम,श्रेया श्रीवास्तव,श्वेता श्रीवास्तव,इरफान खान,नरसिंह यादव,अन्नू कनौजिया सहित भारी संख्या में छात्र/छात्राए मौजूद रहे।

Trending News