अम्बेडकर नगर न्यूज : पैरा कमांडो के प्रथम गृह जनपद आगमन पर जूलूस निकालकर किया गया फूल मालाओं से भव्य स्वागत

Ambedkar Nagar News: On the first arrival of Para Commando in his home district, a procession was taken out and he was given a grand welcome with flower garlands
Share News

संवाद ब्यूरो चीफ जनवाद टाइम्स

भारतीय सेना में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के बाद रजनीश कन्नौजिया के प्रथम गृह जनपद आगमन पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

IMG 20241231 WA0187
शुभचिंतकों मित्रों परिजनों के अलावा पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दिया। आलापुर तहसील क्षेत्र के नसीरपुर छितौना गांँव निवासी रामचयन कन्नौजिया के पुत्र रजनीश कन्नौजिया का चयन भारतीय सेना में पैरा कमांडो के पद पर हुआ। लगभग नौ माह की ट्रेनिंग के बाद रजनीश कन्नौजिया अपने घर पहुंँचे। उसके पहले जहांँगीरगंज नगर पंचायत के बावली चौक पर पहुंँचने के दौरान स्वागत की तैयारी की में रहे लोगों ने रजनीश कनौजिया का भव्य स्वागत किया । चौक में हुए भव्य स्वागत के बाद डीजे की धुनों पर देश भक्ति गायनों के साथ बाइक एवं चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले का जुलूस भी निकाला गया।

IMG 20241231 WA0188
बावली चौक से पैरा कमांडो के घर तक निकाले गए जुलूस के बीच रास्ते में पडने वाले कस्बा जहांँगीरगंज,मामपुर नरियाँव समेत महमदपुर में नागरिकों ने जगह-जगह रोक रोक कर स्वागत कर शुभकामनाएं दिया।

Ambedkar Nagar News: On the first arrival of Para Commando in his home district, a procession was taken out and he was given a grand welcome with flower garlands
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र चौरसिया, इंजी० अरमान अली ,समाजसेवी रेहान बरकाती,भाजपा नेता अंकित दूबे,प्रवेश कुमार,सचिन, मोहम्मद आरिफ,ऋषभ,अनूप चौरसिया,सौरभ चौरसिया, सुनील कुमार समेत अन्य सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे।

Trending News