संवाददाता पंंकज कुमार
अम्बेडकरनगर जिले के बसखारी (टाण्डा रोड) में आज सुबह लगभग 5 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। ट्रांसफार्मर तेज़ आग की लपटों के साथ जलने लगा, जिसे देखकर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग सहम गए। ग्रामीण की सूचना दिए जाने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिजली सप्लाई बंद की गई। मौके पर पहुच कर दिनेश लाइन मैन ने आग को बुझाने का प्रयास किया मगर तब तक ट्रांसफार्मर जल कर स्वाहा हो चुका था।
त्योहारों व भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर जलने से लोगो मे आम चर्चा है कि ट्रांसफार्मर कब बिजली विभाग द्वारा बदला जाएगा। क्योंकि बसखारी में ट्रांसफार्मर जलने के बाद हफ़्तों तक कोई सुनवाई नही होती है सुबह से ही यह चर्चा आम हो गयी है ।जब मकोइया विद्युत उपकेंद्र के जेई से उनके मोबाइल नम्बर 9453004814 पर ट्रांसफार्मर बदले जाने सम्बन्ध में बात करने की कोशिश की गई तो नम्बर लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।
ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्रीय बिजली गुल हो जाने से भीषण गर्मी के कारण से लोग परेशान।