अम्बेडकर नगर न्यूज: सचिव अरूण कुमार की मनमानी से अपात्र लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का दिया जा रहा लाभ

अम्बेडकर नगर न्यूज: सचिव अरूण कुमार की मनमानी से अपात्र लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का दिया जा रहा लाभ
Share News

 

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के विकास खंण्ड जहांगीरगंज में कार्यरत सचिव अरूण कुमार की मनमानी से अपात्र लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र बनाकर लाभन्वित किया जा रहा है।

IMG 20230421 WA0030

 

आपको बता दें कि ग्राम शंकर पुर वर्जी में कुछ ग्रामीणों द्वारा अपात्रो को आवास आवंटन कर उनके खाते में प्रथम किस्त जारी कर दिए जाने की शिकायत ब्लाक से लेकर समाधान दिवस एवं जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन विकास खंण्ड जहांगीरगंज में तैनात सचिव अरूण कुमार द्वारा लगातार प्रार्थना पत्रों की अनदेखी कर गलत आख्या एवं रिपोर्ट प्रेषित कर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया जाता रहा ।

 

IMG 20230421 WA0031

ग्रामीणों ने उपरोक्त प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को अवगत कराया जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय उपसचिव अजय कुमार ओझा द्वारा आदेशित कर संदर्भ संख्या 15178230028552 पर आख्या मांगी गई जिसमें जे.ई एम.आई राजेन्द्र यादव द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गयी ।

अम्बेडकर नगर न्यूज: सचिव अरूण कुमार की मनमानी से अपात्र लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का दिया जा रहा लाभ

जाँच में गुड्डी पत्नी विनोद,पुष्पा पत्नी मोलई, अनीता पत्नी भोला आवास हेतु अपात्र पाए गए और प्रेषित आख्या में लिखा गया था कि अपात्र लाभार्थियों के प्रथम किस्त खाते पर रोक लगा दी गई है जल्द ही उक्त लाभार्थियों के खाते से एफटीओ बनाकर शासन को पैसा वापस करा दिया जाएगा ।आवेदक के शिकायत पर परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है सचिव एवं अपात्र लाभार्थियों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।।

Trending News