अम्बेडकर नगर न्यूज -देवरिया बुजुर्ग निवासी राहुल कुमार के एम• बी• बी• एस• में चयनित होने पर मित्रों एवं रिश्तेदारों में अपार हर्ष तथा बधाईयों का लगा तांता 

अम्बेडकर नगर न्यूज -देवरिया बुजुर्ग निवासी राहुल कुमार के एम• बी• बी• एस• में चयनित होने पर मित्रों एवं रिश्तेदारों में अपार हर्ष तथा बधाईयों का लगा तांता 
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल
जनपद- अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड- जहांगीरगंज में स्थित देवरिया बुजुर्ग (बृजभानपुर) निवासी अमरेश कुमार के सुपुत्र राहुल कुमार का नीट-२०२३ के अंतर्गत एम•बी•बी•एस• पाठ्यक्रम में प्रवेश राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती में होने की सूचना मिलने पर उनके गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है तथा बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।

IMG 20230805 WA0016
राहुल कुमार जी के ममेरे भाई चंद्रशेखर आजाद जी(प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय) निवासी भगतपुर आजमगढ़ ने पूरे परिवार को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।IMG 20230805 WA0015
राहुल कुमार जी की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर देवरिया पंडित अम्बेडकर नगर तथा जूनियर से लेकर इन्टरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय अम्बेडकर नगर में हुई है। इनके पिता अमरेश कुमार जी पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज -देवरिया बुजुर्ग निवासी राहुल कुमार के एम• बी• बी• एस• में चयनित होने पर मित्रों एवं रिश्तेदारों में अपार हर्ष तथा बधाईयों का लगा तांता 

Trending News