Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत-जहांगीरगंज में निर्माण व मरम्मत का कार्य तीव्र गति से जारी

Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत-जहांगीरगंज में निर्माण व मरम्मत का कार्य तीव्र गति से जारी
Share News

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत- जहांगीरगंज में शासन-प्रशासन की मंशानुसार आमजनमानस की आवश्यकताओं व सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर पंचायत कार्यालय प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ग्राम-जहांगीरगंज,मामपुर,पुरानीबाजार,नरियाव,चकतारा,चन्दन पुर आदि ग्राम व पुरवे में आर.सी.सी. व इन्टरलाकिंग मार्गों की मरम्मत व निर्माण कार्य ,सार्वजनिक नालियों की मरम्मत व निर्माण कार्य,जल निकासी हेतु पुलियों की मरम्मत व निर्माण कार्य,इंडिया मार्का 2 हैंडपंप की चौकियों की मरम्मत व निर्माण का कार्य,मय ढक्कन सहित कुओं का मरम्मत का कार्य,सार्वजनिक नालियों को ढकने के लिए आवश्यकतानुसार पटिया निर्माण व ससमय खुली नालियों पर रखवाने का कार्य सहित आदि अनेकानेक कार्य नवागत अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी द्वारा पूरे नगर पंचायत परिक्षेत्र में आरम्भ व प्रस्तावित करावा दिये गये हैं। IMG 20230104 WA0109

साथ ही साथ नगर पंचायत परिक्षेत्र में अन्य सभी प्रस्तावित कार्य जो अभी तक शुरू नहीं किये जा रहे हैं।उनसे सम्बन्धित कार्यदायी संस्था/टेंडर के लोगों को किसी भी दशा में त्वरित कार्य शुरू करवा देने के लिए स्पष्ट शब्दों में आदेशित कर दिया गया है।जिसकी स्पष्ट झलक नगर पंचायत-जहांगीरगंज के विभिन्न ग्राम व पुरवे में देखकर क्षेत्र के प्रबुद्धजन,समाजसेवी,पत्रकार बन्धु व आमजनमानस की तरफ से चारों तरफ प्रशंसा व सराहना की जा रही है।अधिशाषी अधिकारी महोदय द्वारा वार्ता के दौरान अवगत कराया गया कि नगर पंचायत वासियों की जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर नगर पंचायत जहांगीरगंज में आवश्यकतानुसार निर्माण, स्थापना,विस्तारीकरण से सम्बन्धित और भी अनेकानेक कार्य निकट भविष्य में अविलंब शुरू करवाये जा रहे हैं।Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत-जहांगीरगंज में निर्माण व मरम्मत का कार्य तीव्र गति से जारी

उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि नगर पंचायत-जहांगीरगंज को स्वच्छ, सुन्दर व विकसित बनाने की दिशा में चल रहे अथवा प्रस्तावित किसी भी निर्माण आदि से सम्बन्धित कार्यों के मानक व गुणवत्ता से कतई समझौता नहीं होगा।स्थलीय निरीक्षण के दौरान किसी भी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही उजागर होने की दशा में त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित होगी।जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यदायी संस्था/टेंडर से सम्बन्धित लोगों की ही होगी।

Trending News