Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : महिला समूह की केयर टेकर महिलाओं को मिला सपा का साथ विधायक ने कहा नहीं होने पाएगा महिलाओं का उत्पीड़न महिलाओं की लड़ाई के लिए सदनतक उठाएगी

जनवाद टाइम्स 2 October 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : महिला समूह की केयर टेकर महिलाओं को मिला सपा का साथ विधायक ने कहा नहीं होने पाएगा महिलाओं का उत्पीड़न महिलाओं की लड़ाई के लिए सदनतक उठाएगी
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद महिला सुरक्षा पर मौजूदा सरकार द्वारा लाख दावे किए जाते हैं लेकिन प्रदेश में महिला सुरक्षा का दावा खोखला है और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। महिलाओ के उत्पीड़न के खिलाफ एवं उन्हे न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी उक्त बातें आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने ब्लाक मुख्यालय पर दबंगों द्वारा मारपीट में घायल महिलाओं से मुलाकात करने के दौरान कही विधायक ने कहा कि यदि सुजाता गोंड और विनीता निषाद के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक इस मामले को गंभीरता से उठाएगी और किसी भी तरह से गरीब दलित, पिछड़ी महिलाओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।IMG 20231002 WA0221

थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत बीते 23 अगस्त को ब्लाक मुख्यालय पर समूह की केयर टेकर महिलाओं को मारने वाले दबंगों के खिलाफ कार्यवाही न होने दबंगों के दबाव में पुलिस द्वारा घटना के दूसरे दिन फर्जी मनगढ़ंत मुकदमा घायल विनीता निषाद और सुजाता गोंड के ऊपर दर्ज कर लेने से परेशान समूह की महिलाओं ने विधायक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है जिसपर विधायक ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित महिलाओं के साथ है और किसी भी कीमत पर महिलाओ का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विधायक से मिलने गई महिलाओं ने विधायक से घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि 23अगस्त को महिला समूह की केयर टेकर महिलाओं को ब्लाक मुख्यालय पर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसका साक्ष्य ब्लाक मुख्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद है। मारपीट करने वालों के ऊपर उसी दिन शाम को मुकदमा अपराध संख्या 287/23 दर्ज है परन्तु गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने पर भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिलाओं ने बताया कि दबंग विपक्षियों ने घटना के दूसरे दिन अपनी पहुंच बना कर कुछ दलित महिलाओं को आगे कर गीता को बचाने बीच बचाव करने वाली विनीता निषाद और सुजाता गोंड के ऊपर 24अगस्त को ब्लाक मुख्यालय पर 3बजे की फर्जी मनगढ़ंत कहानी बनाकर दोनों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है जिसको समाप्त किया जाए ।और पांचों मारपीट करते वाले दबंगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।अम्बेडकर नगर न्यूज : महिला समूह की केयर टेकर महिलाओं को मिला सपा का साथ विधायक ने कहा नहीं होने पाएगा महिलाओं का उत्पीड़न महिलाओं की लड़ाई के लिए सदनतक उठाएगी

गीता ने बताया कि मुझे बचाने वाली विनीता निषाद और सुजाता गोंड दो निर्दोषों को फर्जी मनगढ़ंत मुकदमे में नामजद किया गया है मुकदमा 288/23 झूठा और फर्जी दर्ज कराया गया है उसमें सुजाता गोंड और विनीता निषाद को मुल्जिम बना दिया गया है जबकि विपक्षियों की मार पीट से विनीता निषाद का सिर फट गया जिसका साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है 23अगस्त को घटना 3.57 बजे से 4. बजे दिन में हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है फिर भी दूसरी मनगढ़ंत घटना 3 बजे उसी दिन की उन्ही घायल महिलाओं से अन्य महिलाओं से मनगढ़ंत कहानी बनाकर दोनों महिलाओं को मुल्जिम बनाया गया है। विधायक से मिलने के बाद महिलाओं ने कहा कि हम लोगों को विधायक ने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आप लोगों की लड़ाई लड़ेगी और किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।

Post navigation

Previous: Bihar News गांधी जयंती के अवसर पर भाकपा का जूलूस व माल्यार्पण
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : दोनों महापुरुषों जन्म दिवस के अवसर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली रैली महापुरुषों को किया याद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.