Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : अराजकतत्वों ने तोड़ीं मंदिर की मूर्ति, श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

जनवाद टाइम्स 15 July 2024
Ambedkar Nagar News: Anarchists broke the idol of the temple, devotees got angry, police started investigation  
Share News
       

संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले के तहसील जलालपुर नगर स्थित सैकड़ो वर्ष पुराने श्री शीतला माता मठिया मंदिर प्रांगण में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा के टूटे मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर नगर समेत आस पास के श्रद्धालु इकट्ठा हो गए ।IMG 20240715 WA0171

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाबुझा कर माहौल को शांत कराया।नगर के घसियारी टोला स्थित शीतला मठिया मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण का मंदिर भी बना हुआ है।मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जानकारी मिलने पर श्रद्धालु भड़क गए और लोगों का मजमा लग गया।सूचना पर सीओ देवेंद्र कुमार तथा कोतवाल संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर माहौल को शांत किया।खंडित प्रतिमा के विसर्जन और नई प्रतिमा की स्थापना के आश्वासन पर आक्रोश कुछ ठंडा पड़ा।बीजेपी नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र तथा नगर महामंत्री विकाश निषाद, कृष्ण ,नगर उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल,अमित गुप्त,संजय सोनकर,आदित्य गोयल अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर में घटित इस तरह की घटना पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कमेटी अध्यक्ष को मंदिर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर आड़े हाथों लिया।काफी देर तक गहमागहमी के बाद सीओ और कोतवाल की सक्रिय भूमिका और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।Ambedkar Nagar News: Anarchists broke the idol of the temple, devotees got angry, police started investigation

 

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी श्यामदेव के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुजारी समेत मौजूद लोगो से बात की।साथ ही नई प्रतिमा लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया।मीडिया कर्मियों से मुखातिब एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मंदिर की मूर्तियों का बेस कमजोर दिख रहा है और संगमरमर की मूर्तियां भारी हैं। अधिक संभावना है कि पूजा के दौरान माला इत्यादि चढ़ाते समय किसी श्रद्धालु द्वारा लगी ठेस से मूर्ति गिर कर खंडित हो गई हो।किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिमा खंडित किए जाने की बात अब तक प्रकाश में नहीं आई है।फिर भी पुलिस सीसीटीवी समेत सभी तरीको से जांच पड़ताल कर रही है।उन्होंने कहा कि पुरानी प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन कर दिया गया है।नई प्रतिमा को स्थापित कराया जा रहा है।Ambedkar Nagar News: Anarchists broke the idol of the temple, devotees got angry, police started investigation

 

भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,एडिशनल एसपी श्यामदेव, सीओ देवेंद्र कुमार,कोतवाल संतोष सिंह के साथ एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने सैकड़ो साल पुराने मंदिर में माता के सम्मुख माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिंह,अजीत निषाद ,मनोज पांडे,आनंद मिश्र, गोलू जयसवाल,सतनाम सिंह, आशीष सोनी ,रोशन सोनकर ,सोनू गौड़, रामवृक्ष भार्गव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-डीएम और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग 
Next: Bihar news होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ संजय एवं डॉ घनश्याम होंगे बिहार होमियो आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.