अम्बेडकर नगर न्यूज-संविधान बचाओ पी॰डी॰ए॰ सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा में शामिल हुए आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त 

Ambedkar Nagar News- Alappur MLA Tribhuvan Dutt joined the Save Constitution PDA Social Justice Cycle Yatra
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

जगह-जगह जनता ने किया आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त का स्वागत

अंत में सभी कार्यकर्ताओं के प्रति विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त ने किया आभार प्रकट

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर में स्थित राम अवध स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसदहां शुक्ल बाजार के परिसर में संविधान बचाओ,पी०डी०ए०सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों को स्वागत सम्मान किया गया।

IMG 20241006 WA0317

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा में शामिल प्रत्येक साथियों का आभार व्यक्त किया। विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मेरे साथियों सामाजिक जीवन में जीने के लिए भारत का संविधान जरूरी है, आज भारत के संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, उसे खतरे से निपटना बहुत ही जरूरी हो गया है।आप सभी साथियों को बधाई देता हूं।आप सभी लोग अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस प्रचंड धूप में जो साइकिल यात्रा के माध्यम से जन जागृत का काम कर रहे हैं। निश्चित तौर से इस जागृत का असर होगा।उन्होंने कहाकि आने वाले दिनों में इस प्रदेश का जब 2027 में चुनाव होगा तो इस प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे ऐसा मुझे भरोसा है।आप सभी लोग कड़ी मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं, आप सभी को पुनः बधाई देता हूं।कार्यक्रम को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कुणाल मौर्य, अभिषेक कुमार, सुशील आनंद, सन्तोष गौतम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने किया।

Ambedkar Nagar News- Alappur MLA Tribhuvan Dutt joined the Save Constitution PDA Social Justice Cycle Yatra

इस दौरान पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, महासचिव मुजीब अहमद सोनू, निदेशक अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन, जिला उपाध्यक्षगण, रामप्यारे निषाद, अजय दुबे, फ्रंटल संगठन जिलाध्यक्ष गण निखिल जायसवाल, अंकित वर्मा, कपिलदेव राजभर, सीमा यादव, सदस्य जिला पंचायतगण अजित कुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, सपा नेता सचिदानंद पाण्डेय, प्रेमसागर प्रजापति, मोहम्मद मोइन, एडवोकेट विक्की यादव, यासिर हयात सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News