Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः महात्मा गोविंदसाहब मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीन

जनवाद टाइम्स 19 November 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः महात्मा गोविंदसाहब मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीन
Share News
       

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे पूर्वांचल के ऐतिहासिक ख्यातिलब्ध महात्मा गोविंदसाहब मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीन बना हुआ है माह भर तक चलने वाले मेले के आयोजन हेतु तैयारी बैठक तक अभी नहीं की जा सकी है | आपको बता दे कि मुख्य स्नान पर्व गोविंद दशमी 13 दिसंबर को है मुख्य स्नान से पूर्व ही मेले का शुभारम्भ होता है और 12 दिसम्बर की मध्य रात्रि से स्नान का सिलसिला शुरू हो जाता है | महज 23 दिन बाद होने वाले मेले की तैयारी को लेकर अभी तक जिला प्रशासन तहसील प्रशासन एवं जिला पंचायत की ओर से कोई तैयारी बैठक तक नहीं की जा सकी है | प्रसिद्ध मेले में प्रदेश के विभिन्न प्रान्तों के दुकानदारों की आमद भी शुरू हो गई है इसके बावजूद अभी तक न तो मठ क्षेत्र और न ही जिला पंचायत क्षेत्र में साफ – सफाई की व्यवस्था शुरू की गई है और न ही मठ – मंदिरों का रंगरोगन शुरू किया जा सका है | मेले के पहुंच मार्गों अमड़ी से गोविंदसाहब एवं अमोला से गोविंदसाहब – मंझरिया मार्ग की मरम्मत तक नहीं शुरू की जा सकी है और न ही मार्ग के किनारे की घास – फूस की सफाई शुरू हो सकी है |

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः महात्मा गोविंदसाहब मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीनऐसे में जब अभी तक कोई रूपरेखा भी नहीं बन पाई है तो फिर मेले की व्यवस्था कैसे चाक चौबंद होगी यह अनुमान सहज लगाया जा सकता है | पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेले में लाखों की भीड़ एवं हजारों की संख्या में दुकानदार जुटते हैं जिसके लिए पहले से ही तैयारियां मुकम्मल की जानी चाहिए लेकिन अभी तक मेले की तैयारी की प्रगति शून्य है |

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः महात्मा गोविंदसाहब मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीनमेला समिति अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह पप्पू ने अविलंब प्रशासन से तैयारी बैठक कर मेले की तैयारियां शुरू कराए जाने की मांग किया है | गोविंदसाहब के ऐतिहासिक मेले में लाला पन्नालाल सुभाषचंद्र की खजले की दुकान एवं शर्मा खजला भंडार की दुकानें भी निजी स्तर से सफाई कर लगनी शुरू हो गई हैं बावजूद इसके अभी तक प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू नहीं कराई जा सकी हैं |

Post navigation

Previous: Bihar news सरपंच के पंच में विजयी घोषित उम्मीदवार को बेबसाइट पर अपलोड किया गया पराजित उम्मीदवार
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः विकास खण्ड़ रामनगर मे तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्राम प्रधान ग्रामीणो ने लगाए गम्भीर आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.