अम्बेडकर नगर न्यूज: आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने पीडीए वृक्षारोपण अभियान के तहत किया पौधरोपण

IMG-20260705-WA0009
Share News

संवाददाता: मदन गोपाल
अम्बेडकर नगर।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चल रहे साप्ताहिक पीडीए वृक्षारोपण अभियान के पांचवें दिन आलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड रामनगर स्थित ग्राम इसौरी नसीरपुर के अंबेडकर पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20260705 WA0010

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से बेरोजगार, किसान, छात्र, बुनकर, व्यापारी सहित समाज के विभिन्न वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव रामचंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, युवा सपा नेता अधिवक्ता राहुलदत्त यशवर्धन, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशाराम त्यागी, विभिन्न सेक्टर अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Trending News