Agra News : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आगरा में भव्य मंच कार्यक्रम, झांकी संचालकों को किया गया सम्मान

IMG-20260415-WA0001
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर आगरा के बिजली घर चौराहा पर केनरा बैंक के तत्वावधान में एक भव्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केनरा बैंक एससी/एसटी इम्प्लोई वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न झांकियों के संचालकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260415 WA0001

कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति उनके विचारों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही बैंक की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विशेष रूप से एससी/एसटी समाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार निगम ने बाबा साहेब के प्रसिद्ध विचार “बुद्धि का विकास ही मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य है” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

IMG 20260415 133531

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव श्री पंकज चौधरी द्वारा प्रभावपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से किया गया, जिसमें बाबा साहेब के आदर्शों और उनके विचारों का सुंदर समावेश देखने को मिला। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य श्री अजय चंद्रा ने विभिन्न प्रस्तुतियों का उत्कृष्ट समन्वय करते हुए कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कैनरा बैंक के पूर्व डीजीएम श्री रौतन सिंह, महाप्रबंधक श्री हाकिम सिंह, श्री आर.एल. निगम, श्री नरेंद्र कुमार तथा श्री संजू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News