Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

वैशाली जिले के राजापाकड़ में एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने सरकार से जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकड़, वैशाली । 09 जून 2026

“सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक क्यों हो रहा है, सरकार जवाब दे” — प्रकाश प्रियदर्शी

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) द्वारा राजापाकड़ बाजार में मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इस समस्या का समाधान करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

IMG 20260609 WA0061 scaled

छात्रों का यह मार्च राजापाकड़ थाना से शुरू होकर इतवार हाट पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान छात्रों ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली बंद करो”, “नरेंद्र मोदी शर्म करो” तथा “आंदोलनकारी छात्रों पर हमला बंद करो” जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम में एआईएसएफ राजापाकड़ प्रखंड अध्यक्ष छोटू पासवान, सचिव आशुतोष राणा, उपाध्यक्ष राजा हिप्पा, राहुल कुमार, कृष कुमार, सोनू कुमार, राजू कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज मालाकार, विजय यादव, चंदन कुशवाहा, राजा राहाणे, रूपेश कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Next: Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0015
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

भदावर विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज, बाह (आगरा) में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • भदावर विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज, बाह (आगरा) में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.