Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा विषय पर कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 July 2024
Agra News: Workshop on first aid organized at Prelude Public School  
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल केवल छात्रों को शिक्षित ही नहीं करता वरन् उन्हें समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि जब भी कभी किसी को भी आपातकाल अवस्था में सहायता की आवश्यकता हो तो, वह यथासंभव प्राथमिक चिकित्सा उसे प्रदान करे।Agra News: Workshop on first aid organized at Prelude Public School

 

इसी ध्येय की पूर्ति हेतु छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा का सफल प्रशिक्षण देने हेतु *आज 24 जुलाई, 2024 को विद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा विषय पर कार्यशाला का आयोजन* किया गया।Agra News: Workshop on first aid organized at Prelude Public School

 

कार्यशाला में डा. रनवीर सिंह त्यागी (डायरेक्टर सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल), डॉ. विभा दीक्षित (बी.पी.टी. विभागाध्यक्षा फिजियोथैरेपिस्ट), सोनवीर सोलंकी, विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला में कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

डॉ. रणवीर सिंह त्यागी ने प्राथमिक चिकित्सा का महत्व बताते हुए कहा कि प्राथमिक चिकित्सा से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है क्योंकि व्यक्ति को चिकित्सक के पास ले जाने से पूर्व गंभीर परिस्थितियों में उचित चिकित्सा एवं देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है।

सी.पी.आर विधि के द्वारा उन्होंने छात्रों को प्रयोगात्मक रूप से प्राथमिक चिकित्सा करना सिखाया। उन्होंने बताया कि सी.पी.आर विधि को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन कहा जाता है। यह एक आपातकालीन उपचार है, जो किसी की सांस या दिल की धड़कन रुक जाने पर किया जाता है।

उदाहरण के लिए, जब किसी को दिल का दौरा पड़ता है या वह लगभग डूब जाता है। सीपीआर किसी की जान बचाने में मदद कर सकता है। सी.पी.आर की शुरुआत छाती पर ज़ोर से और तेज़ी से दबाव देकर की जाती है। इन दबावों को कंप्रेशन कहते हैं।

विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न स्थितियों यथा – आग लगने पर, साँप के काटने पर, हार्ट अटैक आने पर, दौरा आने पर किन-किन प्राथमिक उपायों को अपनाकर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है आदि अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका डॉ. रणवीर ने सम्यक विस्तृत उत्तर देकर छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा के उपायों को जानकर हमें अवश्य ही व्यक्ति की जान बचाने के लिए दृढ़ संकल्प लेना चाहिए एवं इन उपायों को और भी लोगों को बताना चाहिए जिससे मनुष्य का जीवन बचाया जा सके।Agra News: Workshop on first aid organized at Prelude Public School

 

कार्यक्रम का संचालन वरादा शर्मा तथा सृष्टि कपूर ने किया। आरुषि पचौरी ने धन्यवाद ज्ञापन कर अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-पांच आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी
Next: Agra News: खेत मे निकली शिवलिंग बनी आस्था का केंद्र

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.