Agra News : यम हैं हम हेलमेट नहीं पहना चलो हमारे संग

Agra News : यम हैं हम हेलमेट नहीं पहना चलो हमारे संग
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा आगरा द्वारा आगरा में प्रथम बार एक ऐसा कार्यक्रम किया गया है जो कि आसपास के क्षेत्र में भी नहीं हुआ होगा।
यमराज जी द्वारा यातायात का जागरूकता अभियान प्रातः 11:00 बजे विकल चौक पर भारत विकास परिषद आगरा संस्कार शाखा के बैनर तले यमराज जी द्वारा चौराहे पर यातायात को नियंत्रित किया गया जिसमें बिना हेलमेट पहने हुए लोगों को उन्होंने चेतावनी दी यदि हेलमेट नहीं पहनोगे तो तुम्हें मैं ले जाऊंगा और जो लोग बिना सीट बेल्ट के थे उनको भी चेतावनी दी की सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है आपके जीवन के लिए।

IMG 20231025 WA0126

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी अरुण चंद्रा ने कहा की आगरा में ऐसा कार्यक्रम प्रथम बार में देख रहा हूं वास्तव में सभी लोगों को यातायात की जानकारी होना आज आवश्यक है आदमी घर से निकलता है उम्मीदें लेकर और यदि अपनी सुरक्षा को साथ में नहीं लेकर चलेगा तो उसका घर वापस लौटना अनिश्चित होता है एक लाख की मोटर साईकल लोग खरीदते है लेकिन हेलमेट सस्ता रखते है सिर्फ चालान से बचने के लिये यदि आपका बच्चा बाईक लेकर घर से बिना हेलमेट के निकलता है तो उसे जरूर टोके आजकल 18 साल के बच्चे स्कूल बिना हेलमेट बिना लाईसेंस के एक्टिवा मोटर साईकल लेकर जाते है।
पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये बताया सेवा आगरा द्वारा लगातार हेलमेट वितरण समय समय पर किया जाता है।

Agra News : यम हैं हम हेलमेट नहीं पहना चलो हमारे संग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक डा,के डी गुप्ता अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई सचिव जतिन अग्रवाल संयोजक संतोष मित्तल मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल उमेश कंसल पंकज अग्रवाल बबिता पाठक अनिता गौतम टी एस टी टीम से सुनील खेत्रपाल आनन्द शर्मा धर्मवीर कौशिक अमर राजावत आदि उपस्थित रहै।
कार्यक्रम का संचालन विकास मोहन बंसल ने किया।

Trending News