Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप ,जेसीबी मशीन से हो रहा मनरेगा का कार्य

जनवाद टाइम्स 14 July 2021
Agra News: ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप ,जेसीबी मशीन से हो रहा मनरेगा का कार्य
Share News
       

पिनाहट। पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेहा में चल रही मनरेगा की विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणों ने प्रधान पर धांधली और घोटाले का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कई योजना संचालित है जिसमें कई योजनाएं ऐसी हैं जो कि धरातल पर न होकर कागजों में संचालित हो रही है। ग्राम प्रधान ,ग्राम रोजगार सेवक और अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे की निकासी कर ली गई है।

Agra News: ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप ,जेसीबी मशीन से हो रहा मनरेगा का कार्य

गांव में मनरेगा कार्य मजदूरों के द्वारा होना था लेकिन सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है। गांव के अपने मिलने वाले लोगों के कमीशन पर बैंक खाते लगा दिए है। योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पिनाहट ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेहा के प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक पर धांधली का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार के द्वारा चलाई गई योजना के तहत मनरेगा कार्य जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। सरकार ने कोरोना काल में मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा में कार्य कराने की योजना निकाली जिससे मजदूरों को आर्थिक संकट से ना गुजरना पड़े। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में सरकार द्वारा दिए जा रहे मनरेगा के पैसे खुद सरकारी विभाग में बैठे अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम प्रधान व ग्राम सेवक अपने खास लोगों के जॉब कार्ड बनवाकर बैंक खाते लगाकर कमीशन से धांधली कर रहे हैं।

Agra News: ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप ,जेसीबी मशीन से हो रहा मनरेगा का कार्य

सरकार की योजनाओं को ताक पर रखकर योजनाओं को पलीता जा रहा है। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से हो रहे मनरेगा कार्य को लेकर गांव के रामनरेश, वीरेंद्र, रामकेश, यशपाल, सतीश, पप्पू, राजू आदि लोगों ने विरोध जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। ग्राम प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक की धांधली की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से मिलकर करने की बात कही है। बाह एसडीएम अब्दुल बासित का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पीड़ित शिकायत पत्र देकर अवगत कराएं। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Agra News: तहसील के वरिष्ठ निर्भीक व निडर पत्रकार को खबरें निकालने पर जैन मुनि ने भेंट की अष्टधातु की प्रतिमा
Next: Agra News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.