Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : वंदे गुरु साहित्य समागम 2024 आमंत्रण पत्रिका का विमोचन

जनवाद टाइम्स 9 February 2024
Agra News: Vande Guru Sahitya Samagam 2024 invitation magazine released
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सामुदायिक रेडियो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के सहयोग से वंदे गुरु साहित्य समागम 2024 का आयोजन आगामी 10 फरवरी 2024 को दोपहर 02 बजे से होने जा रहा है। जिसका उद्घोषणा समारोह गुरुवार को कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित किया गया।

Agra News: Vande Guru Sahitya Samagam 2024 invitation magazine released
वंदे गुरु साहित्य समागम 2024 की आधिकारिक घोषणा मुख्य अतिथि इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति चेयरमैन पूरन डावर ने मंच से हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ की। इसके बाद आयोजन के आमंत्रण पत्रिका का विमोचन मौजूद अतिथि न्यूरोफिज़ीशियन डॉ. नरेश शर्मा, अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा एवं नकुल सारस्वत, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन की निदेशक अर्चना सिंह, पूजा सक्सेना, कवि पवन आगरी आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूरन डावर ने कहा कि हिंदी न सिर्फ हमारी मात्र भाषा है बल्कि यह अभिव्यक्ति का वह माध्यम है जोकि हमें सहजता से सटीक शब्दों में अपने मन की बात रखने हुए हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का काम करता है अन्य भाषा में बोलने के लिए हमें अपने दिमाग पर जोर डालना पड़ता है और अनुवाद करके अपनी बात रखते हैं कई बार अन्य भाषा पर पकड़ न होने से हम अपनी बात सही तरह से रखने से चूक जाते हैं। वहीं डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी मात्र भाषा है हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले इसके लिए हमें मंथन करना होगा। वहीं इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों को आयोजन में प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं के दिमाग पर हावी होते अंग्रेजी के प्रभाव के बीच इस प्रकार के आयोजन समय की मांग हैं। श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि समागम में जहाँ एक ओर हिंदी साहित्य पर चिन्तन होगा वहीं देश के ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन होगा। संस्था के नकुल सारस्वत ने कहा कि अपने आदर्शों से शिक्षा के क्षेत्र में खास मुकाम हासिल करने वाले गुरुजनों को वन्दे गुरु साहित्य समागम में गुरु श्रेष्ठ सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।Agra News: Vande Guru Sahitya Samagam 2024 invitation magazine released

इस मौके पर होटल भावना क्लार्क्स इन के जीएम गजेंद्र सिंह, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, मोहित जैन, डॉ. राम नरेश शर्मा, अविनाश वर्मा, संजय पुंडीर, सुशील सारस्वत, पंकज गुप्ता, विकास कुमार सिंह, सुषुमलता सारस्वत, लंकेश दीपक सारस्वत, गब्बर राजपूत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News :  महामाई कामाख्या देवी का ग्यारह दिवसीय अनुष्ठान सहस्त्र चंडी 108 कुण्डीय महायज्ञ
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज :  मौनी अमावस्या की पुण्य पर सरयू नदी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.