संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: सरकार के दिशा निर्देशों के बाद ब्लॉक के अधिकारियों के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 45 वर्ष से ऊपर उम्र वालों का टीकाकरण किया जा रहा है।जिससे कि ग्रामपंचायत के सभी 45 वर्ष से ऊपर के लोग अन्यत्र कहीं जाए बिना अपने गावँ में ही वैक्सीन लगवा सकें।सोमवार को बाह ब्लॉक की जरार और रुदमुली ग्राम पंचायत में टीकाकरण किया गया।जरार में 45 वर्ष से ऊपर वालों में 42 लोगों ने जबकि 60 से ऊपर 8 लोगों ने पहला डोज लगवाया।

रुदमुली ग्राम पंचायत में 45 से ऊपर उम्र वालों में 21 लोगों ने जबकि 60 से ऊपर उम्र वालों में 9 लोगों ने टीका लगवाया।प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की रजिस्ट्रेशन आदि की समस्या को देखते हुए गावँ में ही स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर टीकाकरण कराने के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है।
बाह स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़
बाह: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे कोरोना के टीकाकरण में सोमवार को काफी संख्या में लोग टीका लगवाने आये।हालांकि जितने भी लोग टीकाकरण कराने के लिए केंद्र पर आए उनमें अधिकांश युवा ही थे। टीका लगवाने वालों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। सोमवार को 125 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 121 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 140 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।

वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 11 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 8 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज जबकि एक व्यक्ति ने दूसरी डोज लगवायी।सोमवार को भी बाह के स्वास्थ्य केंद्र दूर दराज से आये लोगों ने टीकाकरण कराया।जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, इटावा आदि राज्यों से आये लोग शामिल थे।