Agra News: मिट्टी की ढाय गिरने से दो पशुओं की दबकर हुई मौत

IMG-20210520-WA0072
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्रान्तर्गत गांव बीधापुरा में तेज बारिश होने के कारण मिट्टी की ढाय पशुओं के ऊपर पलट गई जिससे दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। झोपड़ी के पास बैठी बुजुर्ग महिला के ऊपर झोपड़ी गिर गई जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

IMG 20210520 WA0071

हादसे की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 45 के जिला पंचायत सदस्य राम अवतार वर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मुआवजे की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण पिनाहट ब्लॉक के गांव बीधापुरा में मिट्टी की ढाय गिरने से 2 पशु दब गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।लोगों ने काफी प्रयास के बाद मिट्टी में दबे पशुओं को बाहर निकाला तब तक पशुओं की मौत हो चुकी थी। गांव में झोपड़ी में बैठी वृद्ध महिला के ऊपर झोपड़ी गिर गई जिससे वृद्धा घायल हो गई।

IMG 20210520 WA0072

घायल वृद्धा को गांव के लोगों ने झोपड़ी के नीचे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों की सूचना पर वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत सदस्य राम अवतार वर्मा मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग महिला से मिलकर हालचाल जाना। परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मदद के लिए गुहार लगाई।

Trending News