Agra News: पाउडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और क्लीनर हुए घायल

IMG-20210520-WA0049
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: गुरुवार दोपहर आगरा से इटावा जा रहा मार्बल पाउडर से भरा ट्रक चित्राहाट थाना क्षेत्र के कचौरा घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक की चपेट में सड़क किनारे सवारियों को बैठाने के लिए खड़ा टैम्पू भी आ गया।ट्रक पलटने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी।

IMG 20210520 215338 IMG 20210520 215434

लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।ग्रामीणों ने ट्रक पलटने की सूचना चित्राहाट पुलिस को दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फँसे चालक और क्लीनर को केबिन काटकर निकलवाया और गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।घायल हुए चालक योगेंद्र पुत्र शिशुपाल सिंह व क्लीनर चंद्रशेखर पुत्र विजयवीर सिंह निवासी इटावा हैं।

IMG 20210520 WA0049

थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि एक मार्बल पाउडर से भरा ट्रक कचौराघाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमें चालक और क्लीनर घायल हो गए थे जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मार्बल पाउडर के पैकिटों के नीचे अन्य लोगों के दबे होने की आशंका पर मलबा हटाकर चेक करवाया गया लेकिन किसी के नीचे नहीं निकलने पर राहत की बात है।

Trending News