Agra News: चंबल नदी पांटून पुल किनारे से हटने के कारण दो घंटे तक आवागमन रहा बंद

IMG_20210330_214936
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत पिनाहट उसैत घाट पर चंबल नदी पर पैंटून पुल तेज आंधी के कारण किनारे से हट गया जिस कारण दो घंटे तक पुल पर यात्रियों का आवागमन बंद रहा। आवागमन बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।

IMG 20210330 214936

जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों को जोड़ने के लिए हर वर्ष पैंटून पुल का निर्माण होता है जिससे दोनों राज्यों के लोग आवागमन करते हैं।आज मंगलवार को तेज आंधी के चलते शाम को पैंटून पुल नदी के किनारे से हट गया जिस कारण पुल की मध्य प्रदेश की तरफ विच्ची टूट गई जिसके कारण दोनों तरफ का आवागमन पुल पर बंद हो गया और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा में दर्जनों की संख्या में वाहनों एवं यात्रियों की कतार लग गई। पुल हटने एवं जाम लगने की सूचना पर पुल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पैंटून पुल को ठीक करने का कार्य प्रारंभ किया।

IMG 20210330 215007

कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम तक पुल ठीक कर दिया और आवागमन शुरू कराया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुल का रखरखाव देखरेख ठीक नहीं होने के कारण पुल की स्थिति जर्जर है।जिसके कारण कोई भी बड़ा हादसा भी हो सकता था। जिससे इनकी लापरवाही उजागर हो रही है। ग्रामीणों ने पुल की स्थिति में सुधार की मांग की है।

You may have missed