Agra News: कालाबाजारी कर रहे डीलर का कोटा सस्पेंड कर पूर्ति निरीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज

Agra News: The supply inspector suspended the quota of the dealer doing black marketing and got a case registered
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह। ग्राम पंचायत बिजौली के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के द्वारा आवंटित की गयी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कोटेदार द्वारा राशन की कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त होने पर सक्षम अधिकारियों ने दुकान का औचक निरीक्षण किया जिसमें कालाबाजारी की पुष्टि होने पर कोटेदार का कोटा संस्पेंड करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।

Agra News: The supply inspector suspended the quota of the dealer doing black marketing and got a case registered
जानकारी के मुताबिक बिजौली में शनिदेव स्वयं सहायता समूह की संध्या देवी को राशन कोटा आवंटित किया गया था लेकिन कोटेदार राशन को कार्डधारकों को कम मात्रा में देकर अन्यत्र कालाबाजारी करने में लगी हुई थी। कार्ड धारकों के मुख्यमंत्री पोर्टल पर बार बार शिकायत किये जाने पर पूर्ति निरीक्षक बाह ने पूर्ति निरीक्षक जैतपुर कलां तथा पिनाहट के साथ एक फरवरी को कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया। दस्तावेज की जांच में कोटेदार के दस्तावेज अधूरे मिले। कोटेदार को आवंटित किए गए राशन में 52 कुंतल गेंहू, 45 कुंतल चावल तथा 8 कुंतल से अधिक बाजरा कम मिला पूछे जाने पर डीलर संतोष जनक जबाब नही दे पायी जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटे में बचे हुए राशन को नजदीक के दूसरे कोटेदार को सुपुर्द कर दिया।

Agra News: The supply inspector suspended the quota of the dealer doing black marketing and got a case registered

कोटेदार संध्या देवी के कोटे को सस्पेंड कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। कोटेदार पर मुकदमा दर्ज होने से राशन की घटतौली करने वाले अन्य कोटेदारों में खलबली मच गई है।

Trending News