Agra News : आगरा-पलवल खण्ड में विशेष टिकट चैकिंग अभियान

Agra News : आगरा-पलवल खण्ड में विशेष टिकट चैकिंग अभियान
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमन वर्मा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगरा-पलवल खण्ड में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया | आगरा-पलवल खण्ड में दिनांक 17.08.23 को बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले कुल 446 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप ₹ 210540/-रु रेल राजस्व अर्जित किया गया ।

IMG 20230818 WA0102जिसमे बिना टिकट 192 यात्रियों से रु 104280/- अनियमित 232 यात्रियों से रु 104060/- तथा गंदगी फैलाते हुए 22 केस रु0 2200/- जुर्माना किया गया । जुर्माना न देने वाले 03 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया । इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12807 के पेंट्री कार को भी चैक किया गया जिसमे यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन देने के लिए निर्देशित किया गया ।

Agra News : आगरा-पलवल खण्ड में विशेष टिकट चैकिंग अभियान
जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए STF एवं चैकिंग स्क्वाड द्वारा ट्रेनों में दिन – रात औचक टिकट जांच की जा रही है । मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशनो पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है । उत्तर मध्य रेल अपने यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन तथा सुखद यात्रा कराने के लिए सदैव तत्पर है ।
अतःयात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए |

Trending News