Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News :  एन सी सी इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से ब्रज रत्न अवार्ड का सातवां संस्करण समारोह

जनवाद टाइम्स 18 June 2023
Agra News :  एन सी सी इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से ब्रज रत्न अवार्ड का सातवां संस्करण समारोह
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी,मुख्य सचिव,उत्तर प्रदेश शासन, तथा मा.केन्द्रीय मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल जी की गौरवपूर्ण उपस्थित में कुंजामल एन कन्वेंशन सेंटर, फतेहाबाद रोड़ आगरा में संपन्न हुआ।

IMG 20230618 WA0106

इस अवसर पर मुख्य सचिव महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि अपनों के बीच सम्मानित होना गौरव की बात है, इसका महत्व तब और बढ़ जाता है जब यह आजादी के अमृत काल में मिल रहा है, आगरा मेरा अपना शहर है, उपस्थित सभी युवा अवार्ड प्राप्त लोगों से प्रेरणा लें, प्रेरणा से देश आगे बढेगा, बृज क्षेत्र पवित्र क्षेत्र है यह भगवान कृष्ण, व राधा की लीला भूमि है, यहां कला, स्थापत्य, धर्म, वास्तु,की महान विभूतियों ने जन्म लिया, विश्व प्रसिद्ध ताजमहल भी यहीं है, आगरा भी बृज का भाग है, ब्रज रत्न अवार्ड की नई परंपरा प्रारंभ करने के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं, पुरुस्कार, सम्मान मिलने से व्यक्ति को और अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Agra News :  एन सी सी इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से ब्रज रत्न अवार्ड का सातवां संस्करण समारोह
श्री पूरन डावर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवार्ड अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु प्रतिवर्ष ब्रजमंडल की 10 विभूतियों को अध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन, नृत्य जैसी 7 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन सभी विधाओं के लिए व्यक्तियों का चयन 30 सदस्यों के निर्णायक मंडल द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाता है। इस बार यह अवार्ड अमरत्व सम्मान (मरणोपरांत) पदमश्री व पदम विभूषण स्व. गोपाल दास नीरज जी, एयरमार्शल अवधेश कुमार सिंह, पदमश्री डॉ. ललित कुमार, ध्रुपद गायक पंडित ब्रजभूषण गोस्वामी, भजन गायक पदमश्री अनूप जलोटा, कत्थक नृत्यांगना पदमश्री नलिनी तथा कमलिनी, साहित्यकार पदमश्री मोहनस्वरूप भाटिया, क्रिकेटर सुश्री पूनम यादव, रंगकर्मी श्री डिम्पी मिश्र, अभिनेत्री सुश्री अर्चना गुप्ता तथा ब्रज विशिष्ट सम्मान दो लोगों गायक श्री चंचल उपाध्याय तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिषेक मेहरोत्रा को दिया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री ए.मानिकंडन,इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन श्री पूरन डावर, स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह, डॉ. बीना लवानिया, अजय शर्मा, डॉ. रामनरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News–बरांटी ओपी बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े गणमान्य लोगों की बैठक स्थानीय बरुआ बहुआरा मठ परिसर में संपन्न हुई
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : भाजपाइयों ने सुना लोगो के साथ पीएम की मन की बात

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.