संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के एक गावँ निवासी महिला पर पड़ोस के दबंगो ने अकेला पाकर घर मे घुस कर लोहे की सरिया व डंडो से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों को एकत्रित होता देख दबंग धमकी देते हुए भाग गए। महिला को घायल अवस्था में उसके पति ने सीएचसी में भर्ती कराया।

रेनू पत्नी महासुन्दर निवासी भौर सियाईच द्वारा पुलिस को दिए शिकायत पत्र के मुताबिक बुधवार सुबह वह घर पर अकेली थी पति खेत पर गए थे। तभी पड़ौस के दबंग ओमकार, बीरबल,
कौशल,मोनू ने उसके घर मे घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देना शरू कर दिया। विरोध करने पर अपने साथ लाये लोहे के सरिया, पाइप और डंडो से उसे पीटना शरू कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग बचाने के लिए आ गए तब जाकर दबंगों ने महिला को छोड़ा।

पति ने महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा पुलिस को शिकायत पत्र देकर दबंगों से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।