Agra News : कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के विभिन्न विषयों पर प्रेस वार्ता

Agra News : कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के विभिन्न विषयों पर प्रेस वार्ता
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा-21.04.2023/आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिश्नर डा0 प्रीतिन्दर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के विभिन्न विषयों पर पत्रकार वार्ता की गई।IMG 20230422 WA0000

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन व प्रतीक आवंटन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। इस प्रक्रिया में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दौरान नगर निगम, आगरा महापौर पद हेतु कुल 11 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से एक संवीक्षा के दौरान अस्वीकृत किया गया। किसी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। नगर निगम, आगरा महापौर पद हेतु कुल 10 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम में पार्षद पद हेतु कुल 576 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 14 नामांकन अस्वीकृत किये गये, 50 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये है। नगर निगम, आगरा के 100 पार्षद पदों हेतु कुल 512 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। इसी क्रम में नगर निगम के पार्षद हेतु वार्ड संख्या 54 एवं वार्ड संख्या 94 में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। इस प्रकार कुल 02 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दौरान जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 114 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 18 नामांकन अस्वीकृत किये गये। 18 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये है। समस्त नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 78 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के सदस्य पद हेतु कुल 725 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 27 नामांकन अस्वीकृत किये गये। कुल 73 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये। इस प्रकार समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 625 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने बताया कि जनपद में नगर पालिका परिषद शमशाबाद का वार्ड संख्या 25, नगर पालिका परिषद बाह का वार्ड संख्या 5, 15, 16 व 23 एवं नगर पालिका परिषद एत्मादपुर के वार्ड संख्या 6, 13, 14 व 21 इस प्रकार कुल 09 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जनपद में नगर पंचायत दयालबाग अध्यक्ष एवं नगर पंचायत दयालबाग के समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है, नगर पंचायत स्वामीबाग के वार्ड संख्या 3 व 6 एवं नगर पंचायत जगनेर के वार्ड संख्या 8 में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु कुल 01 एवं 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु आंवटित मशीनों का प्री-रोण्डमाइजेशन का कार्य सम्पन्न हो गया है तथा मतदान के दौरान शान्ति व्यवस्था हेतु जनपद को 41 जोन एवं 128 सेक्ट्ररों में विभाजित कर जोनल सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये हैं। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में 14 एस0एस0टी0 टीमों का गठन कर दिया गया है। चुनाव में अवैध नगद एवं शराब पर रोक हेतु 14 एफ०एस०टी० टीमों का गठन कर दिया गया है।IMG 20230422 WA0001

जिलाधिकारी महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्वाचन हेतु व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है यथा नगर निगम के अन्तर्गत महापौर पद हेतु व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रूपये तथा पार्षद पद के लिये 03 लाख रूपया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद हेतु 09 लाख रूपया तथा सदस्य पद हेतु 02 लाख रूपया एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिये 02 लाख 50 हजार रूपया तथा सदस्य हेतु 50 हजार रूपया अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गई है। जनपद में मतदान हेतु मतदान कार्मिकों की तैनाती के बाद सभी कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आज दिनांक 21.04.2023 से 23.04.2023 तक प्रदान किया जायेगा। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि मतदान पार्टियों की रवानगी दिनांक 03 मई, 2023 को एवं वापसी दिनांक 04 मई, 2023 को कृषि उत्पादन मण्डी समिति फिरोजाबाद रोड, आगरा पर सम्पन्न कराई जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 से बचाव हेतु प्रत्येक बूथ पर 1 ली0 सैनेटाइजर एवं प्रत्येक मतदान कार्मिक को मास्क उपलब्ध कराया जायेगा। मतगणना हेतु स्ट्रॉग रूमों का चिन्हाकन कर मैप तैयार कर लिया गया है। 20 स्ट्रॉग रूम नगर निगम, आगरा हेतु 5 स्ट्रॉंग रूम समस्त नगर पालिका परिषदों हेतु एवं 06 स्ट्रॉग रूम समस्त नगर पंचायतों हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फिरोजाबाद रोड, आगरा में तैयार किये गये हैं।
जिलाधिकारी महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन अवधि में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा वाहनों की संख्या का निर्धारण किया गया है यथा- नगर निगम के महापौर पद हेतु 05 वाहन तथा पार्षद हेतु 02 वाहन अनुमन्य हैं, उक्त हेतु वाहन की अनुमति अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा प्रदान की जायेगी। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु 03 वाहन तथा सदस्य के लिये 01 वाहन की अनुमति निर्धारति है। उक्त हेतु सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वाहन अनुमति प्रदान की जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 02 वाहन तथा सदस्य पद हेतु 01 दो पहिया वाहन अनुमन्य है, जिसकी अनुमति सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट प्रदान करेंगे। इसी क्रम में मतदान दिवस पर प्रत्याशियों को अनुमन्य वाहन नगर निगम के महापौर पद हेतु 02 वाहन (01 महापौर प्रत्याशी एवं 01 उसके निर्वाचन अभिकर्ता हेतु) नगर निगम पार्षद पद के लिये 01 वाहन तथा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु 01 वाहन अनुमन्य रहेगा। इसी क्रम में मतगणना के दिन प्रत्याशियों हेतु महापौर के लिये 02 व नगर पालिका परिषद नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 02 वाहन अनुमन्य रहेंगे।

Agra News : कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के विभिन्न विषयों पर प्रेस वार्ता
पत्रकार वार्ता में पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि जनपद में नगर निगम निकाय में 305 मतदान केन्द्र तथा 1259 मतदान स्थल, 79 संवेदनशील मतदान केन्द्र 117 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 10 संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। इस हेतु 27 जोनल मजिस्ट्रेट, 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 निर्वाचन अधिकारी, 43 सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा 04 फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जनपद की 05 नगर पालिका परिषद निकाय में कुल 45 मतदान केन्द्र तथा 134 मतदान स्थल, 13 संवेदनशील मतदान केन्द्र 09 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 08 संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। इस हेतु 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 निर्वाचन अधिकारी, 35 सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा 05 फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार 07 नगर पंचायत निकाय में कुल 33 मतदान केन्द्र तथा 122 मतदान स्थल, 08 संवेदनशील मतदान केन्द्र 11 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 05 संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र हैं। इस हेतु 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 निर्वाचन अधिकारी, 24 सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा 05 फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है। पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि जनपद मध्यप्रदेश व राजस्थान से अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है, सुरक्षा हेतु 16 बैरियर राज्य सीमा पर स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील,
अतिसंवेदनशील, विभिन्न श्रेणियों में 14 जोन व 128 सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। मतदान के दिन पुलिस मोबाइल वैन, 112 पुलिस की गाड़ियां, 6500 से अधिक पुलिसकर्मी, 03 कम्पनी पी0एस0सी0 तथा उपलब्धता के आधार पर पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस पिकेट, फ्लाइंग स्क्वॉड बूथ पर तैनात रहेगी। पुलिस द्वारा किसी भी घटना या भीड़ नियंत्रण हेतु 05 मिनट में रेस्पॉन्स देने की व्यवस्था की गई है। जनपद में 7/16 धारा में 17 हजार से अधिक व्यक्तियों को पाबंद तथा राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के निर्देश पर लाइसेंसी असलहा जमा कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि गार्ड/सुरक्षा ड्यूटी, रोजगार करने वाले लाइसेंस धारियों को असलहा जमा करने से छूट इस हेतु बनी कमेटी की अनुसंशा पर की गई है। उन्होंने कहा कि अबैध शराब, नगदी मादक पदार्थ का वितरण तथा मतदाता को लुभाने, लालच देने या डराने की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम व मजिस्ट्रेट एवं फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा विधिक व प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जायेगा। उन्होंने ई0वी0एम0 व वैलेट बॉक्स की सुरक्षा हेतु तृस्तरीय सुरक्षा चक्र के निर्धारण करने तथा अग्निशमन गाड़ियों की पर्याप्त मात्रा में उपब्धता सुनिश्चित करने की बात कही तथा साफ व निष्पक्ष निर्वाचन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Agra News : कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के विभिन्न विषयों पर प्रेस वार्ता
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अनूप कुमार, एसीएम श्री विजय शर्मा व श्री नीरज शर्मा तथा जिला सूचना अधिकारी श्री शीलेन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे

Trending News