Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने छात्रों के लिए ए.आर. सी. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड कोडिंग लैब) की स्थापना

जनवाद टाइम्स 29 March 2024
Agra News प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने छात्रों के लिए ए.आर. सी. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड कोडिंग लैब) की स्थापना
Share News
       

संवाददाता : मुस्कान सिंह आजाद

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारतीय शैक्षणिक प्रणाली में कई महत्वपूर्ण परिवर्तनों का संकेत दिया है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, और कोडिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। नई शिक्षा नीति के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और कोडिंग लैब का महत्व बढ़ा दिया गया है ताकि छात्रों को इन लैब के माध्यम से तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। ये प्रयोगशालाएँ उन्हें प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में सक्षम बनाएँगी।Agra News प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने छात्रों के लिए ए.आर. सी. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड कोडिंग लैब) की स्थापना

स्कूली शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों की स्थापना की पहल करते हुए *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने छात्रों के लिए ए.आर. सी. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड कोडिंग लैब)* की स्थापना की है। यह लैब सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेवा देने वाली देश की जानी पहचानी कंपनी *पी.एच.एन. टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, पुणे* की ओर से निशुल्क स्थापित की गई है। *आगरा में यह पहला विद्यालय है,* जिसमें इस प्रकार के लैब की स्थापना की गई है, जिसे शैक्षणिक संरचना के साथ एकीकृत किया जाएगा। इसी कड़ी में *शुक्रवार , 29 मार्च, 2024* को विद्यालय में नवनिर्मित एवं अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला का उद्घाटन विद्यालय के *निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता एवं श्री चक्रवर्ती गुप्ता ( सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, पी.एच.एन. टेक्नोलॉजी, पुणे )* के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में तकनीकी पहलू को बढ़ाकर छात्रों को तकनीकी शिक्षा में पारंगत करने के साथ-साथ उनको रोबोटिक्स और उसके उपयोगों में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है। यहाँ छात्रों को सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी प्राप्त होगा, जो उन्हें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने में मदद करेगा। इस लैब में नवीनतम और उत्कृष्ट रोबोटिक्स उपकरणों और सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा, जो छात्रों को वास्तविक जीवन में रोबोटिक्स के उपयोग की अनुभूति देने में मदद करेगा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जानकारी दी यह ए.आर.सी.लैब छात्रों के लिए एक अद्वितीय संसाधन है, जो उन्हें नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ-साथ रोबोटिक्स एवं कोडिंग में अभिनव गतिशीलता का अनुभव प्रदान करेगा। हम उम्मीद करते हैं कि यह लैब हमारे छात्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में मदद करेगी और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बनाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब विद्यालय में 12 प्रयोगशालाएँ हो गईं हैं, जो सामान्यतः अन्य विद्यालयों में नहीं होती है।Agra News प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने छात्रों के लिए ए.आर. सी. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड कोडिंग लैब) की स्थापना

इस अवसर पर अभिभावकगण ने भी प्रयोगशाला का अवलोकन किया एवं डॉ. गुप्ता ने भी उन्हें इससे संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही चक्रवर्ती गुप्ता ने अभिभावकगण की जिज्ञासाओं को शांत किया।

प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रयोगशाला विज्ञान, इंजीनियरिंग और तकनीकी नवाचारों के संगम पर आधारित है। हमारे नवाचारी छात्र इस लैब के माध्यम से नवीनतम रोबोटिक्स और कोडिंग की तकनीकों को सीखने और उन्हें अपने नवीनतम प्रयोगों में अनुप्रयोग करने के अवसर प्राप्त करेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News-पातेपुर एमए एस विद्यालय में हुआ भव्य विज्ञान प्रदशनी का आयोजन
Next: Bihar News जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.