Agra News: पत्नी के साथ मारपीट करने पर पति और जेठ को पुलिस ने भेजा जेल

IMG-20210621-WA0040
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के रैपुरा दीक्षित में पति का पत्नी से विवाद हो गया जिस पर पति व उसके भाइयों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आसीन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया

IMG 20210621 WA0040

जिस पर उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी महिला ने पति से अपने को बचाने की कोशिश की तो उसके जेठों ईसाद और अजीम ने भी महिला के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाना जैतपुर ले आई। जहाँ तीनों को आगे से झगड़ा न करने की चेतावनी देते हुए 151/107/116 सीआरपीसी में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Trending News