Agra News:पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आयोजित किया जागरुकता अभियान

Agra News: Police organized awareness campaign for the safety of women  
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: बासौनी पुलिस ने क्षेत्र के कान्हा गार्डन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया।

IMG 20241017 WA0100
कार्यक्रम में एसीपी पिनाहट अशोक कुमार ने महिला हिंसा, साइबर क्राइम, डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही नारी सशक्तिकरण के सरकारी नम्बरों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलायें किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए इन नम्बरो पर कॉल करके सहायता मांग सकती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे तथा बुजुर्ग शामिल हुए जिन्हें पुलिस द्वारा जागरुक किया गया।

Agra News: Police organized awareness campaign for the safety of women

 

इस दौरान प्रधान रविंद्र बघेल, मुन्ना लंबरदार, सुग्रीव तौमर, भीमसेन, शैलेंद्र भदौरिया, देवेंद्र प्रसाद, प्रमोद गुर्जर, वीरेंद्र त्यागी, देवेंद्र बघेल, रामबरन प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Trending News