Agra News: महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

Agra News: Police launched awareness campaign on women empowerment  
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत बरपुरा के शांति वाटिका मैरिज होम में पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण, नारी स्वावलंबन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाए, बालिकाए, स्कूली छात्राएं तथा आसपास के लोग मौजूद रहे।

Agra News: Police launched awareness campaign on women empowerment

 
थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताते हुए जागरुक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि महिलाएं भी पुरुषों से कम नही है। वे भी पुरुषों की तरह आत्मनिर्भर बनकर परिवार, समाज और देश की उन्नति में सहयोग कर सकती हैं। छात्राओं को गुड़ टच तथा बैड टच के बारे में समझाते हुए बताया कि महिलाएं, छात्राएं नारी से संबंधित किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 182,101पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन नम्बरों पर कॉल करने पर उनकी पहचान गुप्त रखते हुए तत्काल कार्यवाही की जाती है।नारी सशक्तिकरण से संबंधित पम्पलेट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।Agra News: Police launched awareness campaign on women empowerment

 

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बालिकाएं, पूजा पब्लिक स्कूल, शिव लाइट पब्लिक स्कूल की छात्राएं उनके अभिभावक तथा आसपास के लोग मौजूद रहे।

Trending News