Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सगे भाइयों को चाकू से गोदने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2025
Agra News: Police arrested two accused who stabbed two brothers with a knife
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह। बासोनी के चुन्नीलाल पुरा गावँ में गत शनिवार को पारिवारिक विवाद में बीच बचाव करने पर दबंग आरोपियों ने सगे भाइयों के घर मे घुसकर मारपीट की और उन्हें बाहर खरंजे पर पटककर चाकुओं से गोद डाला था जिसमें एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था जबकि दूसरे का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Agra News: Police arrested two accused who stabbed two brothers with a knifeहमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई थीं। बुधवार को पुलिस तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को भुमिया बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विदित हो कि गत शनिवार को चुन्नीलाल पुरा गावँ में एक ही परिवार के रामलाल तथा हरी सिंह के बीच झगड़ा हो रहा था। गाली गलौज तथा शोर शराबा सुनकर पड़ोस के सगे भाई देव सिंह तथा रामवीर पुत्रगण तोताराम बीच बचाव करने पहुंच गए उन्होंने हरीसिंह का पक्ष लेते हुए झगड़ा न करने की सलाह दी। इससे रामलाल और उसके पुत्र सूरज तथा अमर चंद बौखला गए और उन्होंने बीच बचाव करने वाले सगे भाइयों देव सिंह तथा रामवीर के साथ घर मे घुसकर मारपीट की तथा उन्हें घर से खींचते हुए बाहर खरंजे पर लाकर चाकुओं से गोद डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र बाह भिजवाया जहां डॉक्टरों ने देव सिंह (27 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे भाई रामवीर (40 वर्ष) का गंभीर अवस्था में आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

Agra News: Police arrested two accused who stabbed two brothers with a knife
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस तथा सर्विलांस की संयुक टीम ने दो आरोपियों सूरज तथा अमर चंद पुत्रगण रामलाल को भुमिया बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Post navigation

Previous: Ghaziabad News: हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष ने गाजियाबाद मंदिर में हवन कराया
Next: Prayagraj News:जिला पंचायत सभागार में मा० प्रभारी मंत्री जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का किया गया भव्य रुप से आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260529-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

BiharNews । 30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 29 May 2026

Latest News

  • बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
  • परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी
  • BiharNews । 30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन
  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
  • मांस बरामदगी मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार, मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.