Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : सरकारी पिस्टल गायब मामले में चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित

जनवाद टाइम्स 27 July 2024
Agra News: Outpost in-charge and constable suspended in missing government pistol case  
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना बाह के मालखाने से दरोगा जी की पिस्टल गायब होने के मामले में पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी ने चौकी प्रभारी तथा सिपाही को निलंबित कर दिया है। 22 जून से गैर हाजिर चल रहे सिपाही की भी तलाश पुलिस कर रही है।

Agra News: Outpost in-charge and constable suspended in missing government pistol case

 
बता दें कि पिछले दिनों बाह थाना के हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार का कानपुर तबादला होने के बाद नए हेड मोहर्रिर अवधेश कुमार को चार्ज सौंपने के दौरान सरकारी पिस्टल के गायब होने का खुलासा हुआ था। जिसके बाद डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने एसीपी बाह गौरव सिंह को मामले की जांच सौंपी थी।

Agra News: Outpost in-charge and constable suspended in missing government pistol case

 
जांच के दौरान पता चला कि दरोगा राजा बाबू ने लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के बाद पिस्टल तथा दस कारतूस 9 मई को मालखाने में जमा करा दिए थे। उसी दिन हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार ने जीडी में तस्करा डाल कर पिस्टल और दस कारतूस बटेश्वर चौकी के सिपाही अमित कुमार को चौकी प्रभारी को देने के लिए सौंपी थी। इस प्रकार जीडी में तस्करा डाल कर दूसरे को पिस्टल सौंपना भी गलत है।

Agra News: Outpost in-charge and constable suspended in missing government pistol case

 
चौकी प्रभारी के मुताबिक सिपाही हरदोई, आजमगढ़ और रायबरेली में चुनाव ड्यूटी के बाद 28 मई के बाद वापस लौट कर आया लेकिन उसने न तो उन्हें पिस्टल और न ही कारतूस सौंपे। यही नही सिपाही 22 जून को चार दिन की छुट्टी लेकर घर गया था लेकिन उसने पिस्टल और कारतूस जमा नही कराए। तब से वह वापस नही लौटा है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी अतुल शर्मा द्वारा चौकी प्रभारी तथा सिपाही दोनो को निलंबित कर दिया गया है तथा गैर हाजिर सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो अभी और इस मामले में फंस सकते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News-उर्दू श्रृंगार है हिंदी का जिला समाहरणालय में हुआ उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
Next: Bihar News- राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विदुपुर प्रखण्ड में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.